scriptबंगालः प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन से मिली ममता बनर्जी, भेंट में दी… | Bengal: Mamta Banerjee met Prime Minister Modi's wife Jasoda Ben | Patrika News

बंगालः प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन से मिली ममता बनर्जी, भेंट में दी…

locationकोलकाताPublished: Sep 18, 2019 07:53:06 am

ममता बनर्जी जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची तो उन्हें पता चला कि जसोदा बेन हवाईअड्डा में हैं। यह जानकारी मिलते ही वे जसोदा बेन के पास गईं…

बंगालः प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन से मिली ममता बनर्जी, भेंट की...

बंगालः प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जसोदा बेन से मिली ममता बनर्जी, भेंट की…

कोलकाता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime minister Narendra Maodi) के जन्मिदन के मौके पर उनकी पत्नी जसोदा बेन (Jasoda Ben) से मुलाकात की। दिल्ली रवाना होने के लिए ममता बनर्जी जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची तो उन्हें पता चला कि जसोदा बेन हवाईअड्डा में हैं। यह जानकारी मिलते ही वे जसोदा बेन के पास गईं। उनके साथ काफी देर तक बातचीत की। फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी ने जसोदा बेन को साड़ी भेंट में दी।
जसोदा बेन रिववार को एक समारोह में शिरकत करने झारखंड के धनबाद आई थीं। सोमवार को वे आसनसोल के कल्याणेश्वरी मंदिर में पति की सलामती के लिए पूजा-अर्चना की थी। मंगलवार को वे कोलकाता से रवाना होने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंची थी।
बुधवार को ममता बनर्जी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने हवाईअड्डे पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर वे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो