scriptबंगाल विस उपचुनावः भाटपाड़ा में बड़े पैमाने पर हिंसा, मारपीट, बमबाजी, आगजनी | Bengal Poll: Massive violence, assault, bombing in Bhatpada | Patrika News

बंगाल विस उपचुनावः भाटपाड़ा में बड़े पैमाने पर हिंसा, मारपीट, बमबाजी, आगजनी

locationकोलकाताPublished: May 19, 2019 07:50:33 pm

बमबाजी से पूरा इलाका दहल उठा
पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हो गए

Kolkata West Bengal

बंगाल विस उपचुनावः भाटपाड़ा में बड़े पैमाने पर हिंसा, मारपीट, बमबाजी, आगजनी

कोलकाता

भाटपाड़ा विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कांकीनाड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच बमबाजी से पूरा इलाका दहल उठा। पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना की खबर पाकर केन्द्रीय बल के जवान एवं रैफ के जवान पहुंचे। लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किए। मतदान के शुरू होने के साथ ही भाटपाड़ा में हिंसा शुरू हो गई। तृणमूल प्रत्याशी मदन मित्रा सुबह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे थे उसी समय एक बूथ पर उनका कथित भाजपा समर्थकों से झगड़ा हो गया। मारपीट में मदन मित्रा का अंगरक्षक और केन्द्रीय बल का एक जवान घायल हो गया। इसके बाद मदन कांटापोखर इलाके की ओर गए। जहां उनके वाहन के पास बम दोपहर २:२० बजे बमबाजी की गई। इसके कुछ देर बाद ही काटाडांगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोडफ़ोड़ के बाद आग लगा दी गई। उसी समय पास के एक भाजपा कार्यालय में भी तोडफ़ोड़ की खबर आई। घटना के काफी देर बाद दमकल घटनास्थल पर पहुंची। हालात को नियंत्रित करने के लिए केन्द्रीय बल और रैफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के समर्थकों ने भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की है। केन्द्रीय बल के जवानों के साथ मिलकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया है। घटना की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मित्रा और उनके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदन मित्रा बाहरी अपराधियों को लाकर हंगामा कराए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो