script

बंगालः सीताराम येचुरी ने लगाया चुनावी धांधली का आरोप

locationकोलकाताPublished: May 19, 2019 08:12:15 pm

केंद्रीय बल के जवान कई मतदान केन्द्रों से अनुपस्थित थे

kolkata west bengal

बंगालः सीताराम येचुरी ने लगाया चुनावी धांधली का आरोप

कोलकाता

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अंतिम और सातवें चरण के मतदान में व्यापक धांधली की गई। केंद्रीय बल के जवान कई मतदान केन्द्रों से अनुपस्थित थे।
सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया कि डायमंड हार्बर, दमदम, कोलकाता (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धांधली। कोई केंद्रीय बल नहीं हैं, लोकतंत्र के अपहरण को रोकने का कोई प्रयास नहीं हैं। चुनाव आयोग को यह सब रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के मामले में आयोग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
माकपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बाघाजतीन में हमारे बूथ कैंप में तोडफ़ोड़ की जो जादवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। टीएमसी-भाजपा सांठगांठ के उजागर होने के बाद केंद्रीय बल दर्शक बना हुआ है। लोगों के एकजुट प्रतिरोध के बाद गुंडे वहां से भाग गए।

ट्रेंडिंग वीडियो