scriptबीरभूम में सडक़ हादसे में छह जनों की मौत | Bengal: Six people killed in road accident | Patrika News

बीरभूम में सडक़ हादसे में छह जनों की मौत

locationकोलकाताPublished: Sep 23, 2018 11:10:38 pm

– बेलगाम ट्रक ने ऑटो को लिया चपेट में

kolkata west bengal

बीरभूम में सडक़ हादसे में छह जनों की मौत

कोलकाता
बीरभूम जिले के मल्लारपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर रविवार की शाम बेलगाम ट्रक ने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में से दो की पहचान संजय मंडल (21) और पार्थ लेट (45) के रूप में हुई थी। बाकी चार की पहचान नहीं हो पाई थी। संजय ऑटो का चालक था। संजय रामपुरहाट के कसाईपाड़ा इलाके का एवं पार्थ खरुनपुर ग्राम निवासी था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ऑटों मे चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। छह जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल महिला की पहचान रेणुका लेट (40) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार ऑटो रामपुरहाट की ओर जा रही थी। मल्लारपुर पेट्रोल पम्प के नजदीक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
————————–
शादी का झांसा देकर सहवास के आरोप में गिरफ्तार आरएसएस नेता को पुलिस हिरासत में भेजा

कोलकाता
शादी का झांसा देकर सहवास के आरोप में गिरफ्तार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता अमलेन्दु चट्टोपाध्याय को रविवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 27 सितम्बर तक के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। चट्टोपाध्याय से कड़ी पूछताछ की जा रही है। राजलक्ष्मी नामक एक भाजपाकर्मी की शिकायत पर 17 सितम्बर को चट्टोपाध्याय को दिल्ली के करोल बाग इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। शनिवार रात विमान से उसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर कोलकाता लाया गया। रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर चट्टोपाध्याय ने कई बार उसके साथ सहवास किया है। हालांकि चट्टोपाध्या ने आरोप को झूठा बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो