scriptबाइकसवार के सिर में घुसा सरिया, मौत | BikeSwar's head burglary, death | Patrika News

बाइकसवार के सिर में घुसा सरिया, मौत

locationकोलकाताPublished: Feb 11, 2019 03:03:07 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

अचानक उसके वाहन का संतुलन खो गया, तभी उसके सामने से गुजर रहे सरिया लदे वाहन का एक सरिया उसके सिर के आरपार हो गया।

kolkata west bengal

बाइकसवार के सिर में घुसा सरिया, मौत

 

बीरभूम . बीरभूम के रामपुर हाट माझखण्ड गांव मेंबाइकसवार के सिर में लोहे का सरिया घुसने से मौत हो गई। मृतक का नाम शेख आलम (40) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह पांच बजे के करीब आलम बाइक से रामपुरहाट की ओर जा रहा था। अचानक उसके वाहन का संतुलन खो गया, तभी उसके सामने से गुजर रहे सरिया लदे वाहन का एक सरिया उसके सिर के आरपार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के कुछ देर तक रास्ता जाम रहा बाद में स्थिति सामान्य हुई।

बाइक आरोही घायल

रविवार को साल्टलेक में एक और सड़क हादसा हुआ। एक निजी वाहन के धक्के से बाइक आरोही घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह विद्यासागर आईलैंड के पास एक व्यक्ति शंकर अधिकारी को एक निजी गाड़ी ने टक्कर मार दी। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो