scriptजन्मदिन की पार्टी: गैस सिलेंडर फटा, 5 घायल | Birthday party: gas cylinder cracked, 5 wounded | Patrika News
कोलकाता

जन्मदिन की पार्टी: गैस सिलेंडर फटा, 5 घायल

– हावड़ा के बागनान में खाना बनाते वक्त हादसा, खुशी बदली मातम में, तीन की हालत गंभीर

कोलकाताAug 26, 2018 / 10:51 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal

जन्मदिन की पार्टी: गैस सिलेंडर फटा, 5 घायल

हावड़ा

बागनान थाना इलाके के राकसीट गांव में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से चार महिलाएं सहित पांच जने घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोग बागनान अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद दो को छोड़ दिया गया। जबकि तीन की हालत संगीन बनी हुई है। घटनास्थल पर दमकलों ने पहुंचकर आग को बुझाया। दो तल्ले के मकान के ग्राउण्ड फ्लोर पर हुए विस्फोट में मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था। पुलिस ने घायलों का नाम अष्टमी ज्योति(५२), प्रियंका ज्योति(२२),मिठू मंडल(४५), संध्या बेरा (५५) और प्रसेन्नजीत ज्योति (२८)बताया है। इनमें अष्टमी व प्रसेन्नजीत ज्योति को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि अष्टमी की बेटी के बेटे अनिक दास (५) का जन्मदिवस था। पांच साल पूरे होने पर जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। उसके लिए तैयारियां चल रही थी। जन्मदिन में आने वाले लोगों के लिए खाना बन रहा था। खाना बनाने वाले कमरे में अष्टमी उसकी पुत्रवधू प्रियंका ज्योति खाना बना रही थी। उसी कमरे में उनके साथ पड़ोस की रहने वाली संध्या व मिठू बैठी हुई थी। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में किसी तरह आग लग गई। अष्टमी ने अपने बेटे को आग बुझाने के लिए बुलाया। इसी दौरान प्रसेन्नजीत भी वहां पहुंच गया। इतने में सिलेंडर विस्फोट कर गया। चार महिलाओं सहित पांच लोग झुलस गए। विस्फोट के बाद आग धीरे धीरे फैल गई। घायल चार महिलाओं सहित पांच लोगों को ग्रामीण बागनान अस्पताल में ले गए। आग को बुझाने के लिए पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। दो दमकलों ने आग को बुझा दिया। दमकल ने बताया कि गैस रिसाव के कारण पहले आग लगी और उसके बाद सिलेंडर फट गया। प्रसेन्नजीत ने बताया कि उसे क्या पता था कि आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो जाएगा। प्रियंका ज्योति, पड़ोस की रहने वाली मिठू मंडल और संध्या बेरा गंभीर रूप से घायल हैं। घायल अष्टमी ज्योति ने बताया कि विस्फोट से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो