scriptदांतन में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमला | BJP booth president attacked in Dantan | Patrika News
कोलकाता

दांतन में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमला

– पश्चिम मिदनापुर क ी घटना

कोलकाताAug 08, 2019 / 03:34 pm

Renu Singh

kolkata west bengal

दांतन में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमला

कोलकाता
बंगाल में राजनैतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम मिदनापुर के दांतन थाना इलाके में मंगलवार रात को भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित 2 व्यक्तियों पर हमले की घटना घटी। बूथ अध्यक्ष गौड़चंद्र माइती व और एक अन्य घायल वक्ति को दांतन ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को सरंग गांव के पास भाजपा बूथ अध्यक्ष बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तृणमूल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसका रास्ता रोक दिया। अध्यक्ष पर लाठी और लोहे की छड़ से हमला कर दिया गया। बुरी तरह घायल होने पर वे उन्हें छोडक़र फरार हो गए। मालूम हो कि सोमवार रात को कांदी से लौट रहे तृणमूल कर्मी की हत्या हो गई थी।
24 घंटे में 2 हत्या, 2 को पीटा

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 24घंटे में 2 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। राजनैतिक रंजिश बड़ा रूप ले रही है। एक तरफ सोमवार रात को मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में जहांगीर शेख नाम के तृणमूल अध्यक्ष की हत्या हुई, वहीं मालदह के गाजल में प्रदीप राय नामक एक क ी हत्या हो गई। इसके बाद भी मंगलवार रात को राज्य में दो जगहों पर राजनैतिक हमले की घटना घटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो