scriptBhoomi Poojan in West Bnegal: भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में शिलान्यास उत्सव, पुलिस से झ़ड़प, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार | BJP celebrates lay foundation stone utsav in Bengal, clash with polic | Patrika News

Bhoomi Poojan in West Bnegal: भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में शिलान्यास उत्सव, पुलिस से झ़ड़प, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Aug 06, 2020 02:24:14 am

Submitted by:

Manoj Singh

सम्पूर्ण लॉकडाुन के बीच बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और विश्व हिन्दू परिषद ने अद्योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने की खुशी में कोलकाता सहित बंगाल भर में शिलान्यास उत्सव मनाया। इस दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मुकुल राय, सांसद अर्जुन सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल और अन्य पार्टी नेताओं ने अपने घर में भूमि पूजन किया और शाम को दीप जलाया।

Bhoomi Poojan in West Bnegal: भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में शिलान्यास उत्सव, पुलिस से झ़ड़प, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

Bhoomi Poojan in West Bnegal: भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बंगाल में शिलान्यास उत्सव, पुलिस से झ़ड़प, एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

राज्यपाल ने राजभवन में दीप जला कर मनाया शिलान्यास उत्सव
कोलकाता
सम्पूर्ण लॉकडाुन के बीच बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और विश्व हिन्दू परिषद ने अद्योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने की खुशी में कोलकाता सहित बंगाल भर में शिलान्यास उत्सव मनाया। इस दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मुकुल राय, सांसद अर्जुन सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल और अन्य पार्टी नेताओं ने अपने घर में भूमि पूजन किया और शाम को दीप जलाया। दूसरी ओर शिलान्यास उत्सव मनाने से रोकने पर खड़गपुर, उत्तर 24 परगना जिले सहित राज्य के अन्य जगहों पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झरपें हुईं।
खड़गपुर में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान पश्चिम मिदनापुर जिले के खड़गपुर, उत्तर 24 परगना के नारायणपुर और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को शिलान्यास उत्सव मनाने से रोक दिया। इसकों लेकर उक्त जगहों पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। खड़गपुर में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में उस समय झड़प हो हो गई, जब पु्लिस ने शिलान्यास उत्सव के लिए एक जुलूस निकाला गया। लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उन्हें मार्च से आगे बढ़ने से रोका गया, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हाथापाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
अलीपुरद्वार शहर में भी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘भूमि पूजन’ के आयोजन को रोक दिया। इससे इलाके में तनावपूर्ण पैल गया। इसी तरह उत्तर 24 परगना जिले के नारायणपुर क्षेत्र में भी भजपा कार्यकर्ताओं को ‘यज्ञ’ करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उसे “बल” का इस्तेमाल करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के नेता तापस चटर्जी ने कहा कि भाजपा क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई हिंसा राज्य सरकार की “हिंदू विरोधी मानसिकता” को दर्शाती है। वे कुल लॉकडाउन की तारीख बदलने के लिए पिछले कुछ दिनों से अनुरोध कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जब भगवान राम के भक्त बंगाल में छोटे तरीके से शिलान्यास मनाना चाहते थे, तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया। तृणमूल कांग्रेस की सरकार जानबूझकर राज्य में हिंदुओं की भावनाओं की अवहेलना की है।
लेकिन तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं। जश्न में कोई बुराई नहीं है लेकिन कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन किया गया है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो