scriptभाजपा, माकपा और कांग्रेस कर रही हिंसा- पार्थ | BJP, CPM, Congress behind panchayat violence: Parth | Patrika News

भाजपा, माकपा और कांग्रेस कर रही हिंसा- पार्थ

locationकोलकाताPublished: Aug 30, 2018 11:15:14 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

कहा, हिंसा से विपक्ष को कुछ हासिल नहीं होगा

kolkata West Bengal

भाजपा, माकपा और कांग्रेस कर रही हिंसा- पार्थ

कोलकाता
पंचायत बोर्ड गठन को ले कर राज्य भर में हिंसा और हत्या का दौर चल रहा है और इसके साथ ही राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर हिंसा और हत्या करने और करवाने का आरोप और प्रत्यारोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पंचायत बोर्ड गठन के लिए हो रही हिंसा और हत्याओं के लिए भाजपा, माकपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा, माकपा और कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिला लिया है। पंचायत बोर्ड गठन को ले कर हो रही हिंसा और हत्याओं के पीछे इन तीनों पार्टियों का हाथ है। तीनों विपक्षी पाटियां तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित पंचायत सदस्यों को आतंकित कर रही हैं। राज्य में पंचायत बोर्ड गठन शुरू होने के साथ ही राज्य के विभिन्न राज्यों में हिंसा शुरू हो गई है। हिंसा में अब तक १० लोगों की हत्या हो चुकी है। जनता ने भाजपा, माकपा और कांग्रेस को राजनीतिक तौर से हाशिए पर ला दिया है। इसके बावजूद ये पार्टियां सबक नहीं ले रही हैं। वे तृणमूल कांग्रेस को लडऩे के लिए हिंसा का रास्ता अपना रही हैं। उनकी हत्या और हिंसा की राजनीति का उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। तृणमूल कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता और राज्य के खाद्य वितरण मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा और माकपा मिलकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हिंसा कर रही हैं। उत्तर 24 परगना जिले की विभिन्न जगहों पर तृणमूल कांग्रेस के नव निवार्चित पंचायत सदस्यों को बोर्ड गठन करने से रोक रहे हैं। इसके लिए वे हिंसा फैला रहे हैं।
उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में बोर्ड गठन को ले कर हुई हिंसा में तीन लोगों की हत्या हो गई और 17 लोग घायल हो गए। इसी तरह पंचायत बोर्ड गठन को ले कर उत्तर दिनाजपुर, मालदह और पुरुलिया जिले में भी गत सोमवार को हिंसा हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए।
ङ्क्हसक राजनीति विपक्ष का रोल मॉडल-ममता
पंचायत बोर्ड गठन को ले कर राज्य में हो रही हिंसा के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अस्वस्थ्य राजनीति चल रही है। विपक्षी दलों को खुद पर विश्वास नहीं है। इस लिए वे हिंसा की राजनीति कर रही हैं। विपक्षी दल हिंसा की राजनीति को रोल मॉडल मान कर राज्य में हिंसा फैला रही हैं। हमें इसे रोकना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो