scriptविजयवर्गीय ने ममता से मांगा इस्तीफा | BJP demands Mamata Banerjees resignation | Patrika News

विजयवर्गीय ने ममता से मांगा इस्तीफा

locationकोलकाताPublished: Jun 22, 2018 09:13:42 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टीकरण की चैंपियन

kolkata west bengal
कहा, बंगाल बन गया राजनीतिक हत्या का अड्डा
कोलकाता

भाजपा को आतंकी संगठन कहने के जवाब में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने गिरेबां में झांकने को कहा। उन्होंने ममता से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की और उन्हें तुष्टीकरण की चैंपियन करार दिया।
विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा को चरित्र प्रमाण पत्र देने वाली कौन होती हैं। किसी को चरित्र प्रमाण पत्र देने से पहले वे खुद के गिरेबां में झांक कर देख लें। सच्चाई जानना चाहिए कि पश्चिम बंगाल राजनीतिक हत्याओं का अड्डा बन गया है। नैतिकता के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेने यहां आए हुए थे। वे भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की चैंपियन बन गई है। इस साल अब तक 70 से अधिक भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में राज्य भर में तानाशाही है और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अगले चुनाव में राज्य की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार इस साल पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत सीट जीती हैं। इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद हुए महेशतला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत बढ़े और पार्टी कांग्रेस और माकपा को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर रही।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए पार्टी को एक आतंकी संगठन करार दिया तथा भाजपा को उसी भाषा में जवाब देने की हुंकार भरी। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर बंगाल में अपने वोट प्रतिशत बढ़ा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और एनकाउंटर करवाने संबंधित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान की कड़ी निंदा की।
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस की वृहद कोर कमेटी की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि हम भाजपा की तरह आतंकी संगठन नहीं है। वे (भाजपा के नेता) घमंडी और असहिष्णु हैं। वे मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को नापसंद करते हैं। वे न सिर्फ ईसाई, मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं बल्कि हिंदुओं के बीच भी दरार डाल रहे हैं। वे लोगों को पीट-पीट कर मार रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो