scriptBJP and Police calsh: कोलकाता के  चांदनी चौक बना रणक्षेत्र | BJP Kolkata Police clash Dengue west Bengal | Patrika News

BJP and Police calsh: कोलकाता के  चांदनी चौक बना रणक्षेत्र

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2019 10:45:32 pm

Submitted by:

Manoj Singh

भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार, 64 घायल, 42 गिरफ्तार

BJP and Police calsh: कोलकाता के  चांदनी चौक बना रणक्षेत्र

BJP and Police calsh: कोलकाता के  चांदनी चौक बना रणक्षेत्र

भाजयुमो के कोलकाता नगर अभियान के दौरान पुलिस ने किया बल प्रयोग

कोलकाता
कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने में राज्य सरकार की नाकामी के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय घेराव को लेकर मध्य कोलकाता का चांदनी चौक इलाका रणक्षेत्र बन गया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी भांजी, आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। झड़प में 60 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और 42 गिरफ्तार किए गए। हंगामे में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

कोलकाता में डेंगू के गहराते संकट को टालने में नाकामी के विरोध में प्रदेश भाजपा महासचिव राजू बनर्जी और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार के नेतृत्व में निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जुलूस निकाला गया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और टॉलीवुड के सितारे भी शामिल थे।
चांदनी मार्केट के पास बैरिकेड लगा कर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ता पहला बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़े और सडक़ पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आंदोलनकारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। हिंसक झड़प में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और ४२ गिरफ्तार किए गए। इनमें से 1३ महिलाएं हैं।

डेंगू पर पर्दा डालना चाहती सरकार-दिलीप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू संकट पर पर्दा डालना चाहती है। इसके विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण तरीके से निगम घेराव करने जा रहे थे। वे निगम के मेयर फिरहाद हकीम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

पुलिस ने बिना कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई, पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें से 60 कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से एक दर्जन कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो