script

भाजपा नेता हत्याकांड : पंजाब से दो और शार्प शूटर गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Oct 30, 2020 09:35:56 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

इससे पहले तीन की हो चुकी है गिरफ्तारी

भाजपा नेता हत्याकांड : पंजाब से दो और शार्प शूटर गिरफ्तार

भाजपा नेता हत्याकांड : पंजाब से दो और शार्प शूटर गिरफ्तार

कोलकाता . पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता और पार्षद मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में सीआईडी की टीम ने पंजाब से दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। 4 अक्टूबर 2020 टीटागढ इलाके में पुलिस थाने के सामने गोली मारकर मनीष शुक्ला की हत्या की गई थी। मामले में यह सीआइडी की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सीआइडी की टीम ने गुरुवार को पंजाब से दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया। इनके नाम सुजीत कुमार राय (26) एवं रोशन कुमार यादव उर्फ तात्या (20) हैं। सुजीत बिहार के समस्तीपुर जिले के मसूरी गौरी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव का रहने वाला है। रौशन वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के साथिया गांव का निवासी है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को लुधियाना से कोलकाता लाया गया। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
सीआइडी के सूत्रों का कहना है कि दोनों ही शार्प शूटर हैं और मनीष शुक्ला पर गोली चलाने में ये दोनों सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इस मामले में उन्हें और चार शार्प शूटरों की तलाश है।

पटना के जेल में रची गयी थी साजिश
साजिश बिहार की राजधानी पटना के जेल में रची गयी थी। मनीष शुक्ला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने यह खुलासा किया है। साजिश रचने वाले सुबोध कांत सिंह नामक एक अन्य आरोपी को कोलकाता लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे बाकी अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके। इससे पहले इस मामले में मोहम्मद खुर्रम खान, गुलाब शेख और सुबोध राय नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो