script

‘मोदी ने बढ़ाया महिलाओं का मान’

locationकोलकाताPublished: Nov 26, 2018 11:06:08 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

संपर्क से समर्थन, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ संवाद–पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की धार्मिक-सामाजिक सेल का आयोजन—सर्वधर्म समाज और मोदी सरकार की नीतियों पर मंथन

kolkata

‘मोदी ने बढ़ाया महिलाओं का मान’


कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश में जितना मान-सम्मान महिलाओं का बढ़ा, ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते न केवल महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई, बल्कि आज विश्व में भारत तीसरे स्थान पर वैश्विक शक्ति बन गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की धार्मिक-सामाजिक सेल की ओर से सोमवार शाम को ओसवाल भवन में आयोजित संपर्क से समर्थन, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने यह बात कही। आयोजन का मकसद सर्वधर्म समाज और मोदी सरकार की नीतियों पर मंथन के साथ-साथ सरकार की योजनाओं से जनमानस को अवगत कराना था। आयोजन आरंभ होने के कुछ देर बाद समारोह में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकल्पों की ओर से समाज सेवा लगातार जारी है। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की उज्जवला योजना से खासकर ग्रामीण महिलाओं को मोतियाबिंद जैसी बीमारी से निजात मिला। 3 तलाक जैसी कुप्रथा को केंद्र सरकार की पहल पर ही खत्म किया जा सका, जिससे आज इसरत जहां को इंसाफ मिला। मुकुल ने कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने पूरे विश्व में देश के साथ ही महिलाओं का मान बढाया।
—-बंगाल में लहराएगा केसरिया
लॉकेट ने कहा कि एक दिन बंगाल में केसरिया जरूर लहराएगा और मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। बतौर मंचासीन अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सेल सदस्य इशरत जहां, पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रभारी अपर्णा सेनगुप्ता, पश्चिम बंगाल धार्मिक-सामाजिक सेल की संयोजिका कुसुम मोदी, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के नंदकिशोर अग्रवाल और पूर्णिमा कोठारी आदि थीं। संपर्क से समर्थन आयोजन का आगाज वंदे मातरम गीत से हुआ और समापन मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों में शहीदों के प्रति नमन करने के लिए 2 मिनट के साथ हुआ।
—ये थे शामिल
आयोजन में विभिन्न जिलों की महिला पदाधिकारी और महानगर के अनेक सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। इसमें निर्मल गंगा चेतना मंच की महासचिव नीलिमा सिन्हा, किशन किला, प्रकाश किला, उड़ान की उपाध्यक्ष अंजलि तिवारी, दुर्गापुर के संकल्प ट्रस्ट, श्याम सेवा समिति, तेरापंथ जैन समाज, उत्तर कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति, इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टड एकाउंट, ईस्टर्न इंडिया आदि संस्थाएं मुख्य थी। महिला मोर्चा की महासचिव शशि अग्निहोत्री, रेखा अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट एक्जयूटिव मेंबर, महिला मोर्चा, मानिकतल्ला नॉर्थ), शिल्पा मुखर्जी, ज्योति गुप्ता, सरिता सर्राफ, मंजू सिंघानिया और मंजू शर्मा आदि ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य योगदान दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो