scriptBengal Political violence: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, चार बाईक में आग लगाया | BJP MP Arjun Singh attacked, attackers set fire to four bikes | Patrika News

Bengal Political violence: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, चार बाईक में आग लगाया

locationकोलकाताPublished: Jul 06, 2020 01:49:43 am

Submitted by:

Manoj Singh

अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सुबोध अधिकारी, कमल अधिकारी और राजू साहा के नेतृत्व में गुण्डों ने उन पर हमला किया है। गुण्डों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के चार बाईकों में आग लगा दी।

Bengal Political violence: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, चार बाईक में आग लगाया

Bengal Political violence: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला, चार बाईक में आग लगाया

बैरकपुर के सांसद ने पुलिस पर लगाया खुद पर लाठी चलाने का आरोप
कोलकाता
बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर रविवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और भाजपा नेताओं के बाईक में आग लगा दी। आरोप है कि घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने अर्जुन सिंह पर ही लाठी चलाने लगी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हालिशहर के हल्दियाहाटा में उस समय हुई जब वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अभासी रैली के बारे में हालीशहर नगरपालिका के पूर्व वाईस चेयरमैन राजा दत्ता के घर में बैठक कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।
अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सुबोध अधिकारी, कमल अधिकारी और राजू साहा के नेतृत्व में गुण्डों ने उन पर हमला किया है। गुण्डों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के चार बाईकों में आग लगा दी। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर लाठी चार्ज कर दी। इस घटना में भाजपा से चार लोगों के घायल होने की खबर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो