script

Kovid-19 Epidemic:कोरोना से संक्रमित भाजपा सांसद लॉकेट, भाजपा के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित

locationकोलकाताPublished: Jul 03, 2020 08:57:29 pm

Submitted by:

Manoj Singh

हुलगी लोकसभा से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। दूसरी ओर कोलकाता सहित राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बधने को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सभी सार्वजनिक सभाएं स्थगित कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल पर ट्वीट कर अपने कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने

Kovid-19 Epidemic:कोरोना से संक्रमित भाजपा सांसद लॉकेट, भाजपा के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित

Kovid-19 Epidemic:कोरोना से संक्रमित भाजपा सांसद लॉकेट, भाजपा के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित

भाजपा ने किया सार्वजनिक सभाएं स्थगित, पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिद दूरी का पालन करने और भीड़-भाड़ के कार्यक्रम से बचने की दी सलाह
कोलकाता
हुलगी लोकसभा से भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा की महासचिव लॉकेट चटर्जी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। दूसरी ओर कोलकाता सहित राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बधने को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सभी सार्वजनिक सभाएं स्थगित कर दी है।
शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल पर ट्वीट कर अपने कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस दिन सुबह जांच रिपोर्ट आने पर उनके कोविड-19 पोजिटिव की पुष्टि हुई है। उन्हें पिछले एक सप्ताह से हल्का बुखार है। अभी स्थिति ठीक है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा की वह पहली नेता है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं।
चटर्जी नौ जून को सेंट्रल एवेन्यू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय आयी थीं। पार्टी कार्यालय में भीड़-भाड़ को देखते हुए हाल ही में उन्होंने पार्टी कार्यालय आना बंद कर दिया था। पिछले एक सप्ताह से उन्हें हल्का बुखार आ रहा था और किसी भी चीज का गंध भी महसूस नहीं कर पा रही थीं। दूसरी ओर कोलकाता में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से प्रदेश भाजपा ने अपनी सभी सार्वजनिक सभाएं स्थगित कर दी है। हाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के कार्यक्रम की घोषणा की थी, लेकिन अंतिम समय में उसे स्थगित कर दिया गया था। फिर भी कुछ जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। भीड़ होने के कारण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय और पार्टी के अन्य नेता प्रदेश मुख्यालय आना कम कर दिया है। दिलीप घोष न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर ही संवाददाता सम्मेलन करते हैं। वहीं मुकुल राय भी कोलकाता स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं और वहीं से दो जुलाई को हुई आभासी रैली में हिस्सा लिया। पार्टी नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी पालन करने और भीड़-भाड़ के कार्यक्रमों से बचने की सलाह दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो