script

बैरकपुर के चुनावी महाभारत में अभी अर्जुन का पलड़ा भारी

locationकोलकाताPublished: May 23, 2019 01:20:44 pm

कड़ा मुकाबला

kolkata West Bengal

बैरकपुर के चुनावी महाभारत में अभी अर्जुन पलड़ा भारी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित बैरकपुर संसदीय क्षेत्र मतगणना के दिन भी सुर्खियों में बना हुआ है। सीट पर भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह एवं तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी के बीच कांटे की टक्कर है। बैरकपुर के राष्ट्रगुरू सुरेन्द्रनाथ कालेज के कॉमर्स कैम्पस में गुरुवार सुबह मतगणना के आरंभ में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई। भाजपा के अर्जुन सिंह ने शुरू में ही करीब डेढ़ हजार वोट से बढ़त ले लिया था। लेकिन कुछ ही देर बाद जब ईवीएम की गिनती शुरू हुई तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी आगे निकलने लगे। कुछ राउंड तक दिनेश त्रिवेदी आगे रहे। फिर अर्जुन सिंह आगे निकल गए। दोपहर 12ः00 बजे तक दोनों के वोट का अंतर 1 से 1.5 हजार बना रहा। दोपहर 12 बजे के बाद अर्जुन सिंह ने थोड़ी छलांग लगाई। वे 5 हजार वोट से आगे हो गए। समाचार लिखे जाने तक अर्जुन सिंह दिनेश त्रिवेदी को मिले 74403 वोटों के मुकाबले 79624 वोट पाकर बढ़त बनाए हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो