scriptभाजपा के दो मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार | BJP's two divisional heads arrested. | Patrika News

भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: May 20, 2019 02:52:07 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– डायमंड हार्बर लोकसभा केंद्र : पुराने मामलों के तहत बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने की गिरफ्तारी।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार

कोलकाता. डायमंड हार्बर लोकसभा केंद्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से शुक्रवार की देर रात भाजपा के दो समर्थकों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। इनके नाम देवांशु पांडा और विश्वजीत नाटुआ है। देवांशु उक्त लोकसभा केंद्र के टाऊन इलाके के भाजपा मंडल का अध्यक्ष है। वहीं विश्वजीत पार्टी के डायमंड हार्बर मंडल का अध्यक्ष है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों को पुराने मामलों के तहत देर रात डायमंड हार्बर पुलिस के साथ मिलकर बाकुंड़ा सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देवांशु और विश्वजीत पर गत 21 अप्रैल को बांकुड़ा के चंडीतल्ला इलाके में हिंसा फैलाने का आरोप लगा था। पुलिस के अनुसार उसी मामले के जांच के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। जबकि भाजपा के स्थानीय जिलाध्यक्ष व नेताओं का दावा है कि डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी को जिताने के लिए ही प्रशासन एक के बाद एक भाजपा समर्थकों को पुराने मामलों के आधार पर गिरफ्तार कर रही है।

गुरुवार की रात को बजबज व महेशतल्ला थाना क्षेत्र से उमेश दास और जयदेव दत्ता नामक दो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने ठगी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शनिवार को अदालत में पेश कर उन्हें 23 मई तक पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि भाजपा समर्थकों का दावा है कि किसी मामले के तहत नहीं बल्कि राजनैतिक षड्यंत्र के तहत एक के बाद एक भाजपा नेताओं व समर्थकों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो