script15 लोकसभा सीटों पर चुनौती देने की तैयारी में भाजपा | BJP start preparation to give big challenge TMC on 15 lok sabha seats | Patrika News

15 लोकसभा सीटों पर चुनौती देने की तैयारी में भाजपा

locationकोलकाताPublished: May 21, 2018 10:05:42 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

भाजपा सूत्रों के मुताबिक मौजूदा पंचायत नतीजों में वर्ष 2008 के पंचायत चुनाव परिणामों की झलक दिख रही है।

kolkata

15 लोकसभा सीटों पर चुनौती देने की तैयारी में भाजपा

पंचायत चुनाव के आंकड़ो से उत्साहित हैं भाजपा नेता

कोलकाता
राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरी बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के बाद भाजपा राज्य में लोकसभा चुनाव का रण कौशल तैयार करने में जुट गई है। पार्टी राज्य की कुल ४२ में से १५ लोकसभा सीटों पर फोकस कर उन्हें अपने पाले में लाने के प्रयास में है। अभी भाजपा के राज्य से दो सांसद है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक मौजूदा पंचायत नतीजों में वर्ष 2008 के पंचायत चुनाव परिणामों की झलक दिख रही है। वाममोर्चे के वर्चस्व के बीच वर्ष 2008 के पंचायत चुनाव में 22 प्रतिशत ग्राम पंचायत सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी। जिसने राज्य में राजनीतिक परिवर्तन का संकेत दिया था। इसके बाद तृणमूल ने लोकसभा चुनाव में बढ़त जारी रखी और वर्ष 2011 में राज्य की सत्ता में आ गई।
भाजपा नेताओं का मानना है कि इसी तरह इस बार तृणमूल कांग्रेस के वर्चस्व के बीच पंचायत चुनाव में मिला जनमत भाजपा के पक्ष में परिवर्तन का संकेत दे रहा है। जिसे सामने रखकर वह वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की 12 से 15 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में अभी से ही जुट गई है। तृणमूल कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा इस पंचायत चुनाव के नतीजे को आधार बनाकर मोर्चेबंदी करेगी। गठजोड़ पर भरोसा नहीं
भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी राज्य में गठजोड़ की रणनीति से परहेज करेगी। जबकि वर्ष 2008 के पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने आंशिक सफलता के बाद कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर राज्य की 42 लोकसभा सीट में से 26 सीट जीती थीं और वर्ष २०११ में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बन गई थीं।
दो जिलों में ही दी ही कांटे की टक्कर
पंचायत चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को पुरुलिया और झाडग़्राम में ही कांटे की टक्कर दी है। झाडग़्रम में भाजपा 329 तो तृणमूल कांग्रेस 399, पुरुलिया में भाजपा 626 तो तृणमूल कांग्रेस 771 स्ािानों पर जीती है। अलीपुरदुआर में तृणमूल कांग्रेस 594 और भाजपा ने 307 सीटें जीती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सीटों की संख्या में काफी अंतर होने के बावजूद पंचायत चुनाव नतीजे परिर्वतन का संकेत है और बंगाल में यही पार्टी की अगली रणनीति का मूल आधार होगा। भाजपा बंगाल ने जिन लोकसभा सीटों को अपनी विशेष सूची में शामिल किया है, उनमें अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, मालदह उत्तर, मालदह दक्षिण, झाडग़्राम और पुरुलिया लोकसभा सीट शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो