scriptबदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक | BJP supporters trying to repair the bad road | Patrika News

बदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक

locationकोलकाताPublished: Nov 20, 2019 09:27:53 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

बदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक

kolkata

बदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक,बदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक

बदहाल सडक़ की मरम्मत में जुटे भाजपा समर्थक

– निगम की उदासीनता पर जताया रोष

– मरम्मत से पहले निकाल जुलूस

हावड़ा.
हावड़ा स्टेशन से उत्तर हावड़ा की ओर जाने वाली प्रमुख सडक़ आईसी बोस रोड की मरम्मत के लिए बुधवार को भाजपा समर्थक आगे आए। भाजयुमो के उत्तर हावड़ा मंडल 3 के अध्यक्ष राजेश राय की अगुवाई में मरम्मत कार्य में भाजपा की पूर्व पार्षद गीता राय व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उमेश राय ने अपनी पूरी टीम के साथ जुटे रहे। भाजपा समर्थक सडक़ की मरम्मत के लिए कुदाल, बेलचा, झुड़ी और दुर्मुश लेकर पहुंचे।
सडक़ पर जितने गड्ढे थे उनमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईंट के टुकड़े व पुरानी इमारतों के मलवे से गड्ढों को भरा और उस पर दुर्मुश चलाकर बराबर किया। मरम्मत के दौरान भाजपा समर्थकों के हाथों में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था रास्ते की मरम्मत की जा रही है। असुविधा के लिए खेद है। इस दौरान छोटे-बड़े गड्ढों को भरा गया ताकि वाहनों के गुजरने में असुविधा नहीं हो। यहां से गुजरने वाले स्कूल वैन में छात्रों को असुविधा होती थी। सडक़ किनारे एशिया का प्रमुख मछली बाजार स्थित है। जहां आने वाले व्यापारियों को भी परेशानी होती है। यहां तक कि फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण अधिकतर राहगीर सडक़ से ही गुजरते थे।
इस दौरान भाजयुमो नेता प्रमोद दुबे, रवि साव, विनोद जायसवाल, भाजयुमो के विवेक सिंह, विशाल जायसवाल, मुकेश राय, उमा शंकर प्रसाद, आन्नद साव और पंकज राय आदि मौजूद रहे। सडक़ की मरम्मत से पूर्व भाजपा समर्थकों ने गोलमोहर से जुलूस निकाला। उमेश राय ने बताया कि यह सडक़ इतनी बदहाल थी कि यहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते थे। अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सडक़ से वीवीआईपी, मरीज, स्कूली छात्र-छात्राए व दैनिक यात्री गुजरते हैं। हर कोई इस सडक़ की बदहाली को लेकर निगम को कोसने से नहीं थकता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो