scriptभाजपा करेगी राज्यव्यापी थाना घेराव अभियान | BJP to performs statewide demonstration infront of police station | Patrika News

भाजपा करेगी राज्यव्यापी थाना घेराव अभियान

locationकोलकाताPublished: May 31, 2018 10:50:30 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

हम अब उग्रह आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुछ समय लगेगा

Kolkata

भाजपा करेगी राज्यव्यापी थाना घेराव अभियान

दिलीप घोष ने दी बंगाल बंद करने की धमकी
कोलकाता

पुरुलिया जिले के बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो को जान से मार कर पेड़ से लटकाने के विरोध में प्रदेश भाजपा शुक्रवार को राज्यव्यापी थाना घेराव अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से बंगाल में फैलाए जा रही हिंसा और आतंक के खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी है। पार्टी के दलित कार्यकर्ता की हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार को उनकी पार्टी राज्य भर में थाना घेराव कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। हम अब उग्रह आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुछ समय लगेगा। उन्होंने बंगाल बंद बुलाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि एसी ही स्थिति रही तो वे बंगाल बंद भी बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पुरुलिया में कुछ भी जबर्दश्ती करने की कोशिश की तो परिणाम बहुत भयंकर होगा। ऐसी हिंसा होगी कि उसे सम्माल नहीं पाएगी। तृणमूल कांग्रेस के नेता चाहे जितनी भी सुरक्षा घेरे में रहें। पुरुलिया की जनता गुस्साएगी तृणमूल के नेता और मंत्री को अपनी सुरक्षा के बारे में सोचना होगा।
– भाजपा के आगे बढऩे की रफ्तार बर्करार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि महेशतला विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से वे खुश हैं। क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। महेशतला में भाजपा का 27 हजार वोट बढ़ा है। जब उनसे पूछा गया कि कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव होने के बावजूद भाजपा पहले नंबर पर क्यो नहीं आई। जवाब में उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा का संगठन दुर्बल है और पंचायत चुनाव के बाद महेशतला उपचुनाव में प्रचार करने का अधिक समय नहीं मिला। इस कारण पार्टी इस क्षेत्र में अधिक चुनाव प्रचार नहीं कर पाई। इस लिए पार्टी के उम्मीदवार को बहुत अधिक वोट नहीं मिला। फिर बंगाल में भाजपा जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है महेशतला उपचुनाव में वह रफ्तार बर्करार है। आने वाले दिनों में हम इस क्षेत्र में अपना संगठन मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे और अपना जनाधार बढ़ाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो