scriptराष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा कर रही भाजपा: पार्थ | BJP tried to created background for president rule | Patrika News

राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा कर रही भाजपा: पार्थ

locationकोलकाताPublished: May 18, 2018 10:58:18 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

भाजपा ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन की पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने तृणमूल का समर्थन कर भाजपा को माकूल जवाब दिया ।

kolkata

राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा कर रही भाजपा-पार्थ

कहा, लोगों ने उसके मनसूबे पर पानी फेर दिया

कोलकाता

राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर गड़बड़ी फैला कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया। पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला कर भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश की। लेकिन बंगाल के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर भाजपा को माकूल जवाब दिया है। 14 मई को एक चरण में हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 21 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 13 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की है।
पार्थ चटर्जी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत की 80 प्रतिशत सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। राज्य में इस तरह का प्रदर्शन करने की क्षमता भाजपा, माकपा और कांग्रेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि माकपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को आक्सीजन दी, कांग्रेस ने अपना झंडा भाजपा को दे दिया। दोनों दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ने भाजपा की माकपा और कांग्रेस से सांठगांठ की पोल खोल दी है। दोनों पार्टियों ने तीसरे और चौथे स्थान पर जा कर खुद को एक साधारण पार्टी बना दिया है।
भाजपा की जीत का करेंगे पोस्टमार्टम
पार्थ चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जंगलमगल इलाके में भाजपा की जीत की समीक्षा करेगी। पार्टी पूरी स्थिति की समीक्षा कर यह पता लगाएगी कि आखिर में भाजपा को पुरुलिया और झारग्राम जिले में इतनी सफलता कैसे मिली।
—————-

पंचायत चुनाव ङ्क्षहसा से बाहर में बंगाल की छवि धूमिल हुई है।
तृणमूल कांग्रेस ने खुद मतदान किया, खुद मतगणना की और खुद ही खुद को विजयी घोषित कर दी।
माओवादी के मोटरसाइकल पर जाती थी ममता-भाजपा
– कहा, तृणमूल नेता और विधायक कर रहे हैं संपर्क
कोलकाता
पंचायत चुनाव में माकपा, भाजपा और माओवादियों में सांठगांठ करने का आरोप लगाने के जबाव में भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उल्टे ममता बनर्जी पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक उनसे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संपर्क करने का दावा किया।
दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा पर जंगलमहल में माओवादियो से मिलीभगत करने का आरोप लगाई है। वे इसका विरोध करते हैं। सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी खुद माओवादियों के मोटरसाइकल पर बैठक जंगलमहल जाती थी। माओवादियों का इस्तेमाल कर उन्होंने राज्य की सत्ता हासिल की। उसके बाद छत्रधर महतो जेल जले गए और माओवादी नेता किसनजी परलोक सिधार गए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जंगलमहल के मुश्कराने का दावा करती है, लेकिन स्थिति ठीक इसके उलट है। उन्होंने जंगलमहल के लोगों के साथ धोखा किया है। इस लिए वे पंचायत चुनाव में जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे जंगलमहल क्षेत्र से आते हैं। उन्होंने लोगों से तृणमूल मुक्त जंगलमहल बनाने को कहा था और लोगों ने कर दिखाया। वे शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश महासचिव देवश्री चौधरी और राजू बनर्जी उपस्थित थे। जंगलमहल में भाजपा के अच्छा प्रदर्शन होने का कारण बताते हुए घोष ने कहा कि ऐसे भी आदिवासी, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति में भाजपा का जनाधार अधिक है। इसके अलावा जंगलमहल में भाजपा ने संगठन युवाओं को शामिल किया। इस कारण पार्टी क्षेत्र में मजबूत हो कर उभरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के बयान पर बहुत बातें कही। प्रधानमंत्री के प्रति वे कैसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं वो सभी जानते हैं। सोचना की बात यह है कि प्रधानमंत्री को बंगाल के पंचायत चुनाव के बारे में क्यों कहना पड़ा। यह बहुत दु:ख की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ने दूसरे राज्यों के लोगों के समक्ष बंगाल का असली चेहरा पेश किया है। इससे बाहर में बंगाल की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के विजयी उम्मीदवारों की ओर से उनसे संपर्क किए जाने का दावा कर रही हैं। उनका यह दावा झूठा है। उल्टे तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक उनसे संपर्क कर रहे है और प्रधानमंत्री से भी संपर्क साध रहे हैं। लेकिन मोदीजी अभी उनसे नहीं मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल होंगे।
– खुद मतगणना की और खुदको विजयी घोषित की
दिलीप घोष ने कहा कि पंचायत चुनाव के नामांकन से ले कर मतदान तक तृणमूल कांग्रेस ने जम कर रिगिंग और धांधली की। ममता बनर्जी को अपने पार्टी नेताओं और लोगों, किसी पर भी विश्वास नहीं है। इस लिए तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों ने भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोका। मतगणना में भी खुलेआम गड़बड़ी करवाई। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने खुद मतदान किया, खुद मतगणना की और खुद ही खुद को विजयी घोषित कर दी। दिलीप घोष ने कहा कि हिंसा और रिगिंग नहीं होता तो भाजपा चार से पांच जिला परिषद जीतती।
(कार्यालय संवाददाता)
——————————–
राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा कर रही भाजपा-पार्थ
-कहा, लोगों ने उसके मनसुबे पर पानी फेर दिया
कोलकाता
राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर गड़बड़ी फैला कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया। पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला कर भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश की। लेकिन बंगाल के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर भाजपा को माकूल जवाब दिया है। पार्थ चटर्जी राज्य के शिक्षामंत्री भी हैं। एक चरण में 14 मई को हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 21 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 13 लोगों की मौत होने की बात स्वीकार की है।
पार्थ चटर्जी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के 80 प्रतिशत सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल किया है। राज्य में इस तरह का प्रदर्शन करने की क्षमता भाजपा में नहीं है और न ही माकपा और न ही कांग्रेस में दम है। उन्होंने माकपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उक्त दोनों दलों ने इस चुनाव में भाजपा को आक्सीजन दे रहीं हैं। कांग्रेस ने अपना झंडा भाजपा को दे दिया, जबकि उक्त दोनों दलों के कार्यकर्ता भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ने भाजपा के माकपा और कांग्रेस से सांठगांठ करने का पोल खोल दिया। दोनों पार्टियां तीसरे और चौथे स्थान पर जा कर खुद को एक साधारण पार्टी बना दिया है।
– भाजपा की जीत का करेंगे पोस्टमार्टम
पार्थ चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जंगलमगल इलाके में भाजपा की जीत की समीक्षा करेगी। पार्टी पूरी स्थिति की समीक्षा कर यह पता लगाएगी कि आखिर में भाजपा को पुरुलिया और झारग्राम जिले में भाजपा को इतनी सफलता कैसे मिली।
(कार्यालय संवाददाता)
————————————————————-
भांगड़ की जिन 8 सीटों पर मतदान हुआ उसमें से 5 सीटों पर जीती जमी रक्षा कमेटी
– तृणमूल पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी आठ सीटें, कुल 16 सीटें हैं भांगड़ में
कोलकाता.
हिंसा और दहशत के बीच हुए मतदान में दक्षिण 24 परगना जिले के अपने गढ़ भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस गुरुवार को जमी जीविका परिवेश वास्तुतंत्र रक्षा कमेटी से चुनावी मैदान में हार गई। जिन आठ सीटों पर मतदान हुआ उसमें कमेटी के पांच प्रत्याशी जीत गए। हालांकि भांगड़ पंचायत पर तृणमूल कांग्रेस फिर से कब्जा करने में सफल रही। लेकिन कमेटी ने बाहुबली नेता अराबुल इस्लाम के अभेद दुर्ग में सेंधमारी कर पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली। भांगड़ पंचायत की कुल 16 सीटों में से आठ सीटों पर विपक्षी पार्टियां नामांकन दाखिल नहीं कर पाई थीं। नतीजा तृणमूल कांग्रेस निर्विरोध जीत गई और आठ सीटों पर 14 मई को चुनाव हुआ। इसमें से पांच सीटों पर जमी जीविका परिवेश वास्तुतंत्र रक्षा कमेटी ने जीत हासिल कर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के मखमली रास्ते को पथरीला बना दिया है। ये वही विजयी निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिन लोगों ने सत्ताधारी पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं करने देने पर वाट्सएेप के जरिए नामांकन दाखिल किया था। सभी जीते प्रत्याशी जमी जीविका परिवेश वास्तुतंत्र रक्षा कमेटी से जुड़े हैं और तृणमूल कांग्रेस और क्षेत्र के बाहुबली तृणमूल कांग्रेस नेता अराबुल इस्लाम के विरोधी हैं। मुकाबला कर आठ सीटों में से जिन तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं, उसमें से एक खुद अराबुल इस्लाम के बेटे हाकबूल इस्लाम है और अराबुल ने जेल से ही जिला परिषद का चुनाव जीता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दिन उक्त कमेटी के लोगों को माओवादी करार दिया और भाजपा और कांग्रेस पर उनसे मिले होने का आरोप लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो