script

भाजपा करेगी राष्ट्रपति शासन लागू- हार्दिक पटेल

locationकोलकाताPublished: Feb 10, 2018 05:42:39 pm

Submitted by:

Manoj Singh

2019 के लोकसभा चुनाव में रोकना होगा भाजपा को, कहा, मायावती से भी करेंगे मुलाकात

kolkata west bengal

कोलकाता
पाटीदार प्रचारक नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की आशंका जाहिर की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के शनिवार को उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा देश में राष्ट्रपति शासन लागू करेगी। इसलिए भाजपा को हर हाल में रोकना होगा। राष्ट्र को बांटने वालों के खिलाफ सभी भाजपा विरोधी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट करना होगा। वे एक-एक कर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए राजी करेंगे। इसी क्रम में वे उत्तर प्रदेश जाएंगे और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से मुलाकात करेंगे।
– ममता जैसी को देखना चाहते पीएम
हार्दिक ने कहा कि ममता बनर्जी संघर्ष के माहौल से आई हैं। वे गरीबों, किसानों और युवाओं के रोजगार के बारे में मजबूती से बात करती हैं। इंदिरा गांधी के बाद वे दूसरी ऐसी महिला हैं, जो निडर हैं। हम ऐसी ऐसी नेता को ही प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। हम पकौड़े जैसी बात करने वाले को प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।

हार्दिक ने ममता को कहा लेडी गांधी
दुश्मन के दुश्मन को दोस्त बनाने की रणनीति के तहत पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नवान्न में बैठक की। दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की। हार्दिक ने ममता बनर्जी को मौजूदा समय की लेडी गांधी की उपाधि से नवाजा और उन्हें गुजरात आने का न्यौता दिया तो ममता बनर्जी ने उन्हें जन नेता करार दिया और उन्हें तृणमूल में शामिल होने का ऑफर दे डाला।
करीब एक घंटे तक बैठक के बाद पटेल ने ममता बनर्जी की तुलना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। कहा कि ममता बनर्जी एक लड़ाकू नेता हैं। इंदिरा गांधी के बाद उन्होंने ममता बनर्जी जैसी लड़ाकू नेता नहीं देखा। वे मौजूदा समय की लेडी गांधी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए वे ममता बनर्जी से मिलने नहीं आए हैं, बल्कि जनता के हित में ममता बनर्जी की लड़ाई को देख कर वे उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुजरात आने का न्यौता दिया और कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे पश्चिम बंगाल में आएंगे, भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। ममता बनर्जी ने पटेल के गुजरात जाने का न्यौता स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि वे गुजरात जाएंगी और सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही पटेल को तृणमूल में शामिल होने का न्यौता दे दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि हार्दिक पटेल जन नेता हैं। वे जनगण के लिए लड़ाई कर रहे हैं। वे राजनीति में आएंगे तो बहुत अच्छा होगा। पटेल ने राजनीति में आने की हामी भी भरी।

ट्रेंडिंग वीडियो