scriptतृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकें, भाजपा को लाएं | BJP will uproot TMC from Bengal and bring Modi | Patrika News

तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकें, भाजपा को लाएं

locationकोलकाताPublished: Aug 11, 2018 10:04:31 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

दीदी के गढ़ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकारकहा, एनआरसी मुद्दे पर रुख स्पष्ट करें राहुल, ममता
पूछा बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण क्यों दे रहीं ममता

Kolkata West Bengal

तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकें, भाजपा को लाएं

बंगाल में भाजपा जीती तो डंके की चोट पर होगा दुर्गा विसर्जन

हम बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी
कोलकाता.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शनिवार को ममता दीदी के गढ़ में हुंकार लगाई, लोगों से पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तथा भाजपा सरकार बनाने की अपील की। एनआरसी को चुनावी मुद्दे बनाए जाने का इशारा करते हुए उन्होंने घुसपैठियों को भारत से भगाने, शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने, बंगाल की सत्ता में आने पर डंके की चोट पर दुर्गा विर्सजन कराने और भाजपा को बंगाल नहीं, बल्कि ममता विरोधी होने का ऐलान किया। कोलकाता के मेयो रोड पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की स्वाभिमान समावेश रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक मौका देने का आग्रह किया और कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बने बिना 19 राज्यों में पार्टी की जीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने एनआरसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख तथा मुख्यमंत्री ममता से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और ममता से पूछा कि क्यों वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं।
घोटाला और सिंडिकेट भ्रष्टाचार अमित शाह ने कहा कि वामपंथियों के अत्याचार और भ्रष्टचार के खिलाफ ममता बनर्जी राज्य की सत्ता में आईं और खुद नारदा, सारधा चिटफंड घोटाला और सिंडिकेट भ्रष्टाचार की शृंखला शुरू कर दी। बंगाल में कानून- व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। जहां पहले रवीन्द्र संगीत और चैतन्य महाप्रभु के भजन बजते थे अब वहां बम के धमाके सुनाई पड़ते है। अब यहां बम बनाने के कारखाने चल रहे हैं। बालू और भू-माफियों का कब्जा है।
राज्य में फिर करें परिवर्तन
शाह ने कहा कि अगर आप लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल चाहिए तो यहां भाजपा की सरकार बनाइए। आप सभी एक बार फिर सिर्फ परिवर्तन ही नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। ममता बनर्जी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रोक देती हैं, लेकिन हमारी सरकार डंके की चोट पर दुर्गा विसर्जन कराएगी और स्कूलों में सरस्वती पूजा शुरू करवाएगी।
Kolkata West bengal
बांग्लादेशी घुसपैठिए ममता के वोट बैंक
शाह ने दावा किया कि कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस बंगाल का विकास नहीं कर सकती। राज्य की जनता ने इन्हें मौका दिया है। एक बार पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में सरकार बनाने का मौका दें। एनआरसी के मुद्दे पर ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए ममता बनर्जी के वोट बैंक बने हुए हैं। इस लिए ममता बनर्जी और कांग्रेस एनआरसी का विरोध कर रही हैं। ममता बनर्जी और राहल गांधी , दोनों स्पष्ट करें कि उनके लिए देश सुरक्षा सर्वोपरि है या उनका वोट बैंक। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी घुसपैठियों का पक्ष ले रही हैं और लोगों में भ्रम फैला रही हैं कि एनआरसी के जरिए शरणार्थियों को भगाया जाएगा। वे लाख विरोध कर लें, लेकिन एनआरसी प्रक्रिया को रोका नहीं जा जा सकता। न्यायिक प्रक्रिया के तहत इसे असम में पूरा करेंगे।
नागरिकता पर लाया जाएगा बिल
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भगाया जायएगा। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिन्दू, ईसाई, जैन और बौद्ध धर्म मानने वाले शरणार्थी हैं और उन्हें देश की नागरिकता देना और उन्हें बसाना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा बंगाल के हिन्दुओं और पहले से रह रहे मुसलमानों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए संसद में बिल लाया जाएगा। चुनाव से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस बताए कि वह उसका समर्थन करेगी या नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो