script

Political mueder in Bengal: फिर पेड़ से लटका हुआ मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

locationकोलकाताPublished: Oct 28, 2020 01:23:12 am

Submitted by:

Manoj Singh

फिर एक भाजपा कार्यकर्ता बाच्चू बेरा का शव सोमवार शाम पेड़ से लटका हुआ पाया गया। वह दातन गांव के रहने वाला था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कहा कि मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के उसके दातन गांव के बाहर उसका शव पाया गया, जो रविवार दोपहर से ही लापता पाया गया था।

Political mueder in Bengal: फिर पेड़ से लटका हुआ मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

Political mueder in Bengal: फिर पेड़ से लटका हुआ मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

पार्टी ने लगाया तृणमूल पर बाच्चू बेरा की हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप
पश्चिम मिदनापुर के मोहनपुर थाना इलाके की घटना
कोलकाता
फिर एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। यह घटना पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के मोहनपुर थाना इलाके की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता बाच्चू बेरा का शव सोमवार शाम पेड़ से लटका हुआ पाया गया। वह दातन गांव के रहने वाला था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कहा कि मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के दातन गांव के बाहर भाजपा कार्यकर्ता का शव पाया गया, जो रविवार दोपहर से ही लापता पाया गया था।
पुलिस ने बताया कि बेरा रविवार दोपहर में लापता हो गया था और वह सोमवार शाम दातान इलाके में अपने गांव के पास एक पेड़ से लटका पाया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यकर्ता की मौत के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहराया है। दिलीप घोष ने एक वीडियो जारी कर इसे हत्या करार देते हुए इसके पीछे राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। वे न्याय चाहते हैं। वे हिंसा की निंदा करते हैं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी हिंसा को ही राजनीति का हिस्सा बना लिया है। हर रोज कहीं न कही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला या उनरी हत्या की जा रही है। यह घटना राज्य में सत्ता परिवर्त में सहयोगी होगी। राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिए हमारी पार्टी के 120 कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस घटना की निंदा की। पार्टी ने अपने ट्वीट लिखा कि बंगाल में राजनीतिक हत्या जारी है! दत्तन, मेदिनीपुर के बीजेपी कार्यकर्ता बाच्चू बेरा की निर्मम हत्या कर दी गई। बिजोयादशमी के इस शुभ दिन पर हमें यकीन है कि मां दुर्गा की भूमि में बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। अगले साल इन बुराईयों को इस पवित्र भूमि से मिटा दिया जाएगा
तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम मिदनापुर के जिला अध्यक्ष अजीत माती ने इस घटना के पीछे तृणमूल का हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मारा गया वह मानसिक रूप से अस्थिर था और नशे में था। पुलिस को मामले की जांच करने दें। हम भाजपा की ओर से हर मौत का राजनीतिकरण करने के प्रयास की आलोचना करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो