scriptरोका तो पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज | BJP workers clashed with police, violence, police lathi-charged | Patrika News

रोका तो पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

locationकोलकाताPublished: Nov 27, 2020 07:01:32 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

– बढ़ रहे थे निर्माणाधीन माझेरहाट पुल की ओर

रोका तो पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रोका तो पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता. दक्षिण पश्चिम कोलकाता में गुरुवार को निर्माणाधीन माझेरहाट पुल की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए ताराताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने विजयवर्गीय को घटना स्थल पर ही छोडऩे की बात कही, लेकिन उन्होंने खुद तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी छोडऩे की शर्त रखी। इस पर पुलिस राजी नहीं हुई। विजयवर्गीय ने कहा कि पुल के बंद होने से लाखों लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। इस लिए इसे खुलवाने की मांग पर वे लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।
क्या है मामला
माझेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था, जिससे दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है और अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। यह पुल बेहला, महेशतला और बजबज जैसे उपनगरीय क्षेत्रों के लाखों लोगों को कोलकाता से जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा है कि सरकार ने वादा किया कि 2019 तक पुल को फिर से खोल दिया जाएगा। लेकिन 2020 खत्म होने वाला हो, लेकिन वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो