scriptजिस रात हत्या की धमकी मिली उस रात घर नहीं लौटा भाजयुमो नेता अर्जुन | BJYM leader Arjun had received death threats | Patrika News

जिस रात हत्या की धमकी मिली उस रात घर नहीं लौटा भाजयुमो नेता अर्जुन

locationकोलकाताPublished: May 09, 2022 12:22:52 am

Submitted by:

Deendayal Koli

काशीपुर भाजयुमो नेता अर्जुन चौरसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने बड़ा दावा किया है। मृतक की मां के मुताबिक अर्जुन को हत्या की धमकी दी गई थी। जिस रात को उसे धमकी मिली वह उस रात घर नहीं लौटा।

जिस रात हत्या की धमकी मिली उस रात घर नहीं लौटा भाजयुमो नेता अर्जुन

अर्जुन

कोलकाता. काशीपुर भाजयुमो नेता अर्जुन चौरसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने बड़ा दावा किया है। मृतक की मां के मुताबिक अर्जुन को हत्या की धमकी दी गई थी। जिस रात को उसे धमकी मिली वह उस रात घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मिला। अर्जुन की मां और बड़े भाई ने दावा किया कि गुरुवार देर रात काशीपुर रेलवे कॉलोनी में उनके घर के पास एक कार खड़ी थी। जिसके बाद वह घर आया थोड़ी देर में चला गया। उस समय उन्होंने सुना था कि कोई कह रहा है कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जब वह रात 11 बजे तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। फोन पर संपर्क भी नहीं हो पाया। फिर शुक्रवार की सुबह रेलवे के परित्यक्त आवास से अर्जुन का लटका हुआ शव बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है भाजपा नेता की मौत को उसके परिजनों ने हत्या बताते हुए सीबीआइ जांच की मांग की है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने दौरे में चौरसिया की मौत को राजनीतिक हत्या बताया है। मृतक के परिजनों व भाजपा ने सीबीआइ जांच की मांग पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है।
गठित की पांच सदस्यीय एसआईटी

इधर, मामले की जांच के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। जिसमें लालबाजार खुफिया पुलिस के अधिकारियों के साथ ही चितपुर पुलिस के आला अधिकारी शामिल हैं।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने घोषबागान लेन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीडि़त परिवार के आवास के पास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
रेलवे कॉलोनी के मैदान में पत्ताखोरों का जमावड़ा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिस रेलवे कॉलोनी के मकान में अर्जुन का शव पाया गया वहां के मैदान में पत्ताखोरों और नशाखोरों की जमावड़ा लगा रहता था। कॉलोनी की चाहरदीवारी कई जगहों से टूटी हुई है। जिसके कारण नशाखोर अंधेरा ढलने के बाद वहां जम जाते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो