scriptपश्चिम बंगाल में दो गुटों में खूनी भिडंत, एक महिला की मौत, दो घायल | Bloody clash between two groups in West Bengal, one woman killed | Patrika News

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में खूनी भिडंत, एक महिला की मौत, दो घायल

locationकोलकाताPublished: Jul 24, 2021 11:01:35 pm

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में खूनी भिडंत, एक महिला की मौत, दो घायल

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में खूनी भिडंत, एक महिला की मौत, दो घायल

कोलकाता
पश्चिम बंगाल दक्षिण 24 परगना का बासंती इलाके शुक्रवार रात दो गुटों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बड़े पैमाने पर बमबाजी और फायिरंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। दो लोग घायल है। दोनों को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत महिला की पहचान मनवरा सरदार बताया जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दो साल पहले मनवरा के परिवार के साथ पड़ोस के एक जने के साथ जोरदार विवाद हुआ था। उसके बाद से मनवरा का परिवार इलाका छोड़कर चले गए थे। इसबार ईद-उल-जोहा के मौके पर वे घर आए थे। शुक्रवार रात कुछ अपराधी उसके घर पर हमला बोल दिए। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की। मनवरा को सिर में गोली लग गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। बसंती ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष मोंटू गाजी का कहना है कि इस घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है। राजनीति से इसका कोई लेनादेना नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो