कोलकाताPublished: Apr 04, 2021 06:55:32 pm
Vanita Jharkhandi
घर से प्लास्टिक में लिपटा एक अज्ञात शव बरामद होने से उत्तर 24 परगना के बनगाँव के गोबरपुर इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखा गया।
घर की सफाई के दौरान मिला काले प्लास्टिक में लिपटा शव
बनगांव
घर से प्लास्टिक में लिपटा एक अज्ञात शव बरामद होने से उत्तर 24 परगना के बनगाँव के गोबरपुर इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखा गया। यह घटना शनिवार रात हुई। मृत युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अभिजीत और प्रणब लंबे समय से बंनगांव पुलिस स्टेशन के गोबरपुर में कृष्ण दास के घर पर दो कमरे किराए पर ले रहे थे। छह-सात महीने से प्रणव को इलाके में किसी ने नहीं देखा था। उसके कमरे में ताला लगा था। शनिवार की शाम घर का मालिक कृष्ण दास का बेटा घर की सफाई करने गया था क्योंकि घर से बंदबू आ रही थी। दरवाजा खोलते ही बदबू और तेज हो गई। उसने दरवाजा खोला और अंदर जाने पर देखा कि एक लकड़ी के बक्से में एक शव काले प्लास्टिक में लिपटा हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बनगांव थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर शव को बरामद किया और उसे शव परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव किसका है और वहां कैसे आया इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।