scriptWest Bengal: ममता के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला | Bomb attack on Mamta's minister Zakir Hussain Critical condition | Patrika News

West Bengal: ममता के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला

locationकोलकाताPublished: Feb 18, 2021 06:22:25 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन की घटना

bangal_bomb_1.jpg
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम हमले में राज्य के श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मंत्री के साथ दो अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। मंत्री जाकिर हुसैन के शरीर के बाएं हिस्से में ज्यादा चोट आई है। खासतौर पर पैर में ज्यादा जख्म है। ताहिर हुसैन ने 2016 में जंगीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। हले राज्य के कई हिस्सों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। मुर्शिदाबाद की बात करें तो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिहाज से यह जिला काफी अहम है।
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। र्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो