scriptमां की डांट से आहत किशोर ने की आत्महत्या | boy made suicide after scolding by mother. | Patrika News

मां की डांट से आहत किशोर ने की आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Feb 08, 2019 02:19:55 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– बर्दवान जिले के सुलतानपुर थाना क्षेत्र के भैरवनगर इलाके में मां की डांट से आहत एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम जीत मांझी (14) है। वह कक्षा नौवीं का छात्र था।

 Kolkata, West Bengal, India

मां की डांट से आहत किशोर ने की आत्महत्या

कोलकाता. बर्दवान जिले के सुलतानपुर थाना क्षेत्र के भैरवनगर इलाके में मां की डांट से आहत एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम जीत मांझी (14) है। वह कक्षा नौवीं का छात्र था। सूत्रों के अनुसार वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके माता-पिता उसे पढ़ा-लिखाकर नौकरी कराना चाहते थे। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए दोनों पति-पत्नी दिन-रात मेहनत करते थे। मगर जीत का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था। वह अक्सर स्कूल न जाने के लिए बहाने ढूंढा करता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह भी उसने स्कूल न जाने के लिए बहाना बनाया और घर पर रूक गया। उसकी इस हरकत से उसकी मां क्षुब्ध हो उसे खूब डांटी और अपने काम पर चली गई। कुछ देर बाद उसके पिता भी काम पर चले गए। इसके बाद दोनों जब शाम को घर लौटे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वे दरवाजा तोडक़र अंदर गए। घर के अंदर उन्होंने जीत को गमछे के फंदे से लटका पाया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो