scriptगलसी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद | Brampton woman found dead in an altercation | Patrika News
कोलकाता

गलसी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद

– खाल से मिला शव

कोलकाताSep 24, 2018 / 03:07 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

गलसी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद

बर्दवान . पूर्व बर्दवान के गलसी सांको इलाके में 35 वर्षीया महिला का शव घर से एक किलोमीटर की दूरी पर पड़ा मिला। मामले की जांच में गलसी थाने की पुलिस जुटी है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को मृतका ससुराल से मायके जाने के लिए साइकिल से निकली थी। तभी से उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को उसका शव खाल में पड़ा मिला। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बलात्कार के बाद हत्या की गई है। मृतका के पति शम्भु ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे वह साइकिल लेकर निकली थी पर पिता के घर नहीं पहुंची। शाम से सभी ने तलाश शुरू की पर कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार की सुबह खाल के किनारे उसका बैग पड़ा दिखा फिर उसका अर्धनग्न शव मिला। गलसी थाने को सूचित किया गया। घटना स्थल के पास से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से लोगों में शोक का माहौल है। घरवालों ने हत्यारे को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

बैरकपुर बंशीमोड़ पर टूटा कलवर्ट का अंश

– बन्द हुआ मोहनपुर व सिउली पंचायत के मध्य यातायात व्यवस्था
कोलकाता . बैरकपुर बंशी मोड़ रोड पर कलवर्ट का हिस्सा टूट जाने से मोहनपुर व सिउली पंचायत के बीच यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। इसके साथ ही गुप्तिया, तेलेनिपाड़ा, मोहनपुर, सिउली सहित बारासात से इच्छापुर का यातायात भी प्रभावित हुआ है।

सूत्रों के अनुसार कलवर्ट से हर दिन बारासात संग्लन इलाके के कृषक कयरापुरहाट अपना सामान लेकर आवाजाही करते हैं। कलवर्ट जिला परिषद के अधीन है। जिसके टूटने की खबर मिलते ही जिला परिषद की सदस्य तापसी देवनाथ चटर्जी, सिउली पंचायत प्रधान अरूण घोष, उप प्रधान सुब्रत सिंह राय ने स्थिति का जायजा लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो