scriptजादू-टोने के संदेह में भाई की हत्या | Brother's murder in suspicion of magic | Patrika News

जादू-टोने के संदेह में भाई की हत्या

locationकोलकाताPublished: Jun 12, 2019 04:53:17 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
नदिया जिले के तेहट्ट इलाके की घटना

kolkata west bengal

जादू-टोने के संदेह में भाई की हत्या


तेहट्ट . नदिया जिले के तेहट्ट में भाई पर अपने भाई की हत्या का आरोप सामने है। हत्या का कारण अंधविश्वास से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी को संदेह था कि उसका बड़ा भाई जादू टोने के सहारे उसके घर की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा है। मृतक का नाम रमजान शेख है। चापड़ा थाने की पुलिस हत्या के आरोपी जलाल हालसाना की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चापड़ा थाना इलाके के आलफा मुस्लिम पाड़ा निवासी रमजान शेख के घर के पास ही उसका चचेरा भाई जलाल रहता है। उसे संदेह था कि उसका भाई रमजान जादू टोने से उसे परेशान कर रहा है। कुछ दिनों से जलाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। मारपीट के कारण उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रमजान के घर आ गई। मंगलवार की सुबह रमजान नमाज पढ़कर लौट रहा था उसी वक्त जलाल ने उसपर धारदार हथियार से वार कर दिया। रक्तरंजित हालत में उसे अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। चापड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो