scriptउत्साह के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा | Buddha Purnima celebrated with enthusiasm | Patrika News

उत्साह के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

locationकोलकाताPublished: May 19, 2019 02:38:54 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

16 से 18 मई को तरह-तरह के आयोजन किए गए। इससे पहले बुद्धपूर्णिमा पर आतंकी हमले की सूचना थी। जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी

kolkata west bengal

उत्साह के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

कोलकाता . आतंकी हमले की आशंका को दरकिनार करते हुए राज्यभर में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। बुद्ध के स्मरण व प्रार्थना के स्वर सुनाई पड़े। टॉलीगंज के समाधि विहार मंदिर में पूजा अर्चना की गई। वहीं कॉलेज स्ट्रीट, बहुबाजार सहित राज्य भर के बौद्ध मंदिर में पूरे उत्साह के साथ पूर्णिमा मनाई गई। मालूम हो कि राज्यभर में 500 बौद्ध मंदिर हैं। 16 से 18 मई को तरह-तरह के आयोजन किए गए। इससे पहले बुद्धपूर्णिमा पर आतंकी हमले की सूचना थी। जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। टॉलीगंज के समाधि विहार मठ के डॉ. अरुणज्योति भिक्षु ने कहा कि गौतम बुद्ध अहिंसा के पुजारी थे। हिंसा से कुछ भी प्राप्त नहीं होता। हमने परम्परागत तरीके से तीन दिनों से बुद्ध की आराधना की।

रविवार को बंद रहेगा इको पार्क

न्यूटाउन . अन्तिम चरण के मतदान के मद्देनजर महानगर के पयर्टक स्थल इको पार्क को रविवार को बन्द रखा जाएगा। इसकी जानकारी हिडको के चेयरमैन देबाशीष कर ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले मतदान के लिए इको पार्क के साथ ही विश्व बांग्ला गेट, मदर वैक्स म्युजियम, नजरूल तीर्थ, रवीन्द्र तीर्थ, मिष्टी हब, बिजनेस कल्ब, ईको हर्बन विलेज, आईफेल टावर, जापानी फॉरेस्ट, सेवन वल्र्ड, क्लब टावर, स्वीङ्क्षमग पुल आदि को बन्द रखा जाएगा। बारासात संसदीय क्षेत्र में ही इको पार्क का अधिकांश हिस्सा पड़ता है। मालूम हो कि छुट्टी के दिन इको पार्क में पयर्टकों की भीड़ उमड़ती है। वैसे चुनाव के दौरान हिंसा होने की आंशका है। इसको ध्यान में रखते हुए इको पार्क व आस-पास के इलाकों को बन्द रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो