कोलकाता

भैंस ने वृद्ध को उठाकर पटका, मौत

– रातभर तलाश करने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी पकड़ने में नाकाम
 

कोलकाताOct 13, 2019 / 03:30 pm

Vanita Jharkhandi

भैंस ने वृद्ध को उठाकर पटका, मौत

 

नदिया . नदिया जिले के तेहट्ट में एक पागल भैंस ने आतंक मचाया हुआ है। जिसके कारण एक वृद्ध की जान चली गई। गुरुवार को 73 वर्षीय मुसाफ शेख को भैंस ने उठाकर पटक दिया। वृद्ध के पेट में भैंस के सिंग घुसने के कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले तेहट्ट के चांदेर घाट इलाके से नदी पार कर खडिय़ा पाड़ा इलाके में पागल भैंस घुस आया था। तभी से पूरे इलाके में भय का माहौल था। क्योंकि रास्ते में किसी को भी भैंस टक्कर मार देता था। जिससे कई लोग घायल हो गए। गुरुवार को वृद्ध को भैंस ने कई बार टक्कर दिया तथा पेट में सिंग घुसेड़ दिया और उसे लगातार ढकेलता रहा। जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी भैंस को पकडऩे के लिए उसके पीछे-पीछे भागते रहे। वन विभाग की ओर से उसे बेहोश करने वाली गोली भी दागी गई लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। इसके बाद भैंस का पागलपन और अधिक बढ़ गया। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी उसे पकडऩे में विफल रहे। रात हो जाने के कारण काम बंद करना पड़ा। पुलिस ने रातभर माइंकिग करके लोगों को सावधान रहने को कहा। शुक्रवार को फिर से उसकी तलाश की गई।

Home / Kolkata / भैंस ने वृद्ध को उठाकर पटका, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.