scriptजर्जर मकान का हिस्सा ढहा, ३ घायल | building collapsed in barrabajar 3 injured | Patrika News

जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, ३ घायल

locationकोलकाताPublished: Dec 29, 2017 08:17:51 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

२९३ नं. बी.बी गांगुली स्ट्रीट में जर्जर मकान का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह करीब ११.३० बजे गिर गया। मलबे से ३ राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ए

Barrabajar Building

Barrabajar

कोलकाता . २९३ नं. बी.बी गांगुली स्ट्रीट में जर्जर मकान का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह करीब ११.३० बजे गिर गया। मलबे से ३ राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। इसे कोलकाता के निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया। निगम कर्मियों ने मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ दिया। हादसे की वजह से लालबाजार के आस-पास के इलाकों में कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। ऑफिस टाइम होने की वजह से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मकान के कई हिस्से पूरी तरह जर्जर और खतरनाक
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान काफी पुराना है। मकान के कई हिस्से पूरी तरह जर्जर और खतरनाक हो चुके हैं। गत २५ दिसम्बर की सुबह मकान के पिलर में एक लॉरी ने टक्कर मार दी थी। इससे मकान का एक हिस्सा टूट गया था। यहां ढलाई का काम किया जा रहा था। तीन जने लालबाजार की ओर जा रहे थे, तभी मलबा उन पर गिर पड़ा।
खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जानकारी कोलकाता नगर निगम और सीईएससी को दी।

मकान मालिक को नोटिस
निगम सूत्रों के अनुसार यह मकान वर्षों पुराना है। इसके अधिकांश हिस्से जर्जर हो चुके हैं। निगम ने कई बार इसको लेकर मकान मालिक को नोटिस भेजा। जिसके बाद हाल ही में मकान मालिक ने इसका मरम्मत कार्य शुरु किया था और इसी दौरान यह हादसा हुआ।
मकानों के ढहने का सिलसिला जारी
निगम के सतर्कता अभियान के बावजूद कोलकाता तथा आसपास जर्जर मकानों के ढहने का सिलसिला जारी है। गत ११ दिसम्बर की रात मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में जर्जर मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। (कार्यालय संवाददाता)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो