scriptघर में घुसकर मुर्गी व्यवसायी को मारी गोली, मौत | buisnessman got shooted in late night, died. | Patrika News

घर में घुसकर मुर्गी व्यवसायी को मारी गोली, मौत

locationकोलकाताPublished: Feb 21, 2019 03:29:07 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में मंगलवार की देर रात घर में घुसकर एक मुर्गी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुखेंदु कारा(51) है।

 Kolkata, West Bengal, India

घर में घुसकर मुर्गी व्यवसायी को मारी गोली, मौत

– बेलघरिया: पत्नी व परिवार के सदस्यों को भी पीटा

– आरोप, मोटी रकम वसूली नहीं देने पर की गई हत्या

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में मंगलवार की देर रात घर में घुसकर एक मुर्गी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुखेंदु कारा(51) है। आरोप है कि मोटी रकम वसूली न देने पर इलाके के कुछ रंगदारों ने उसकी हत्या की है। इस मामले में तारक हेरा, विश्वजीत माइती, किशोर, सिंह और दिव्य ज्योति घोष का नाम सामने आया है। पारिविारिक सूत्रों के अनुसार सुखेंदु और इन चारों के बीच वसूली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इलाके में व्यवसाय चालू रखने के लिए ये चारों उससे मोटी रकम की मांग कर रहे थे पर सुखेंदु उन्हें मोटी रकम देने को राजी न था। इसे लेकर मंगलवार की शाम को सुखेंदु का साथ इनका विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों की तत्परता से शाम को वह भले ही शांत हो गया पर देर रात एक बार फिर वे चारों उसके घर पहुंच गए। वे जबरदस्ती घर के अंदर पहुंचे और सुखेंदु के साथ बहस शुरू कर दी। इसी दौरान तारक ने अपनी जेब से बंदूक निकाली और 2 गोलियां सुखेंदी पर दाग दी। साथ ही उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी की। गोली की आवाज सुनकर जब आस-पास के लोग जाग गए और सुखेंदु के घर की ओर बढने लगे तो चारों अपराधी वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना में लिप्त तीन आरोपियों विश्वजीत, किशोर और दिव्य ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मूल आरोपी तारक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पसर गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो