scriptBurdwan-Bandel टे्रन सेवा प्रभावित | Burdwan-affected train service in Bandel branch | Patrika News

Burdwan-Bandel टे्रन सेवा प्रभावित

locationकोलकाताPublished: Jul 08, 2019 02:40:01 pm

Submitted by:

Renu Singh

कोलकाता

kolkata west bengal

Burdwan-Bandel टे्रन सेवा प्रभावित


पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन की बर्दमान-बंडेल डाउन मेनलाइन पर एक दुर्घटना के कारण शुक्रवार को टे्रन सेवा प्रभावित रही। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के 4.30 बजे एक लॉरी गेट नंबर 44 एसपीएल शक्तिगढ़ से टकरा गई। टूटे हुए बूम ने ओवरहेड तार को छू लिया। परिणामस्वरूप रेलवे सेवा प्रभावित रही। तुरंत ही रेलवे के इंजीनियरों को सूचना दी गई। टावर वैन से मरम्मत का काम शुरू किया गया। डाउन मेनलाइन पर सेवाएं 6.10 बजे सामान्य हुईं। नतीजतन 8 डाउन मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें और 5 ईएमयू समय से लेट हो गई। किसी भी सेवा को सेवाओं को रद्द नहीं किया गया।
पुरी में वापसी रथ यात्रा के लिए विशेष टे्रन

वापसी रथ यात्रा पर लोगों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह टे्रन हावड़ा से पुरी के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 03005 अप 9 जुलाई को हावड़ा से रात 11.50 बजे रवाना होगी व दूसरे दिन सुबह 9.35 बजे पुरी पहुंचेंगी। वापसी यात्रा में अगले दिन डाउन 03006 पुरी से 10 जुलाई को दोपहर २ बजे रवाना होगी व रात 11.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो