script

हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…

locationकोलकाताPublished: Dec 05, 2019 07:31:43 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– हैदरबाद में वेटेरनरी डॉक्टर के बलात्कार व जलाकर मारने की घटना के बाद अभी देशभर में इंसाफ की आवाज गूंज ही रही थी कि, पश्चिम बंगाल के मालदह जिले से भी एक युवती का जला हुआ शव पाया गया। युवती की उम्र 20-25 साल के आसपास है। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूर से पुरुषों की चप्पलें मिली हैं। स्थानीय लोगों को संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जिंदा जला दिया गया।

हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र...

हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…,हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…,हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…,हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…,हैदराबाद के बाद अब बंगाल में भी युवती का हुआ यह हश्र…

कोलकाता. हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदह जिले में एक युवती का जला शव मिला है। गुरुवार की सुबह इंग्लिशबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के धानतल्ला गांव की झाडिय़ों के पास मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। बलात्कार के बाद युवती को जिंदा जलाने का संदेह जताया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आस-पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। उससे बलात्कार हुआ या नहीं? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

स्थानीय लोगों ने गांव के खुले मैदान की झाडिय़ों में महिला का झुलसा शव देखा। जानकारी मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को अनुमान है कि महिला को केरोसिन तेल से जलाया गया है।

– घटना को लेकर लोगों को गुस्सा

युवती की उम्र 20-25 साल के आसपास है। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूर से पुरुषों की चप्पलें मिली हैं।

स्थानीय लोगों को संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। पुलिस के आला अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो