scriptहोटल में जमशेदपुर के व्यवसायी की मौत | businessman dies at hotel | Patrika News

होटल में जमशेदपुर के व्यवसायी की मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 08, 2018 05:26:39 am

कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी इलाके के एक होटल में झारखंड के जमशेदपुर के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

businessman dies

कोलकाता. कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी इलाके के एक होटल में झारखंड के जमशेदपुर के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। रविवार सुबह व्यवसायी उत्पल कुल्ला का शव फंदे से लटका मिला। शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या है या आत्महत्या का मामला है? पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके से पुलिस को आत्महत्या विषयक दो नोट मिले हैं। पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। दूसरे नोट में जिक्र है कि होटल के बिल के लिए दस हजार रुपए रख कर जा रहे हैं।


पुलिस के मुताबिक शनिवार को उसने होटल में एक रूम किराये पर लिया था। रात में होटल में ठहरा था। रविवार सुबह उन्हें आवाज लगाए लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से रूम का दरवाजा खोलकर देखा तो उन्हें फंदे से लटका पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दो सुसाइड नोट मिलने से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को दस हजार रुपए मिले हैं। पुलिस ने जमशेदपुर स्थित परिजनों को सूचना दी है। होटल में लगे सीसीटीवी और रजिस्टर खाते के जरिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि उस रूम में कोई आया था या नहीं। पुलिस कॉल डिटेल निकालने में जुटी है।

आवासीय विद्यालय में आग, रसोइया झुलसा
सिंथी थानान्तर्गत बी.टी रोड स्थित एक आवासीय विद्यालय के रसोई घर में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर दो दमकल पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत से दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इसमें हॉस्टल का एक कर्मचारी झुलस गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी का नाम बिपिन बिहारी पाण्डा (४०) है। वह दो नम्बर राजा नाबाकृष्णा स्ट्रीट निवासी है। हॉस्टल में भोजन बनाने का काम करता है। घटना शाम छह बजे की है। ५७ नम्बर बी एंड सी बीटी रोड पर गोपेश्वर दत्त फ्री स्कूल है। स्कूल दो मंजिला है। स्कूल के रसोई में भोजन बन रहा था। उसी दौरान गैस रिसाव होने से आग लग गई। इससे हडक़म्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर दमकल के साथ-साथ कोलकाता नगर निगम के संबंधित अधिकारी भी पहुंचे।


दमकल अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर ब्लास्ट होने से ही यह घटना घटी। बिपिन का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। उसको जेनिथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो