scriptबस्तीवासियों को 100 रुपए में अब पक्के घर की अनुमति | bustee people of kolkata will get permisson of making pucca houses. | Patrika News

बस्तीवासियों को 100 रुपए में अब पक्के घर की अनुमति

locationकोलकाताPublished: Jun 17, 2019 04:23:00 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– महानगर के बस्तीवासियों को अब कोलकाता नगर निगम महज 100 रुपए में पक्का घर बनाने की अनुमति देगा।
 

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

बस्तीवासियों को 100 रुपए में अब पक्के घर की अनुमति

कोलकाता. महानगर के बस्तीवासियों को अब कोलकाता नगर निगम महज 100 रुपए में पक्का घर बनाने की अनुमति देगा। पिछले दिनों बस्ती विकास को लेकर हुई बैठक में उठे इस प्रस्ताव को मेयर परिषद बैठक में पारित कर दिया गया है। अगले मासिक अधिवेशन में चेयरपर्सन की उपस्थिति में इसके पास होते ही यह शहरभर में लागू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह फैसला बस्ती में रहने वाले उन लोगों के लिए लिया गया है जो अभी भी टॉली और कच्चे मकानों में रहते हैं। इससे पूर्व उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए निगम से अनुमति लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसके लिए पुलिस भी कभी-कभी अड़चन पैदा करती थी, लेकिन निगम की ओर से शहर के विकास में उठाए गए इस कदम से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।

————————————

– कालीघाट स्काईवॉक के लिए वर्क-ऑर्डर पास :

दक्षिणेश्वर स्काईवॉक के सफलता पूर्वक निर्माण के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट में स्काईवाक बनवाने की जिम्मेदारी कोलकाता नगर निगम को सौंपी थी। जिसके बाद इसकी योजना में तेजी से जुटे निगम अधिकारियों का वर्क-ऑर्डर पास हो गया है। अब जल्द ही निगम कर्मी इसे बनाने के कार्य में जुट जाएंगे। अब तक इसे लकेर हॉकर्स व अन्य कई अड़चनें आ चुकी हैं, जिसे निगम शुरू से शांतिपूर्वक समाप्त करने में जुटा है। गौरतलब है कि कालीघाट के मंदिर सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि स्काईवॉक कार्य के शुरू होते-होते यह भी पूरा हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो