scriptबच्चा लेकर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा | Caught woman running away with child, handed over to police | Patrika News

बच्चा लेकर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

locationकोलकाताPublished: Sep 17, 2019 01:59:31 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

पूर्व बर्दवान के कटवा के गुसकरा की घटना

kolkata west bengal

बच्चा लेकर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा,बच्चा लेकर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

 


कटवा . पूर्व बर्दवान के कटवा के गुसकरा में सोमवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चे को लेकर भाग रही महिला को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुसकरा नगर पालिका के वार्ड नम्बर ९ निवासी चांद बाबू शेख की पत्नी घर में खाना बना रही थी। घर के बाहर दो साल का बेटा खेल रहा था। इस बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि एक महिला उसके बेटे को गोद में उठाकर भाग रही है। चीख पुकार सुनकर भाग रही महिला ने बच्चे को जमीन पर पटक दिया और भागने लगी। आस-पास के लोग जमा हो गए और भागती महिला को पकड़ लिया। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। कालना थाने की पुलिस पहुंची तो लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला को न पीटने की प्रशंसा की। पुलिस का अनुमान है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो