scriptपांच भगोड़े आरोपियों पर सीबीआइ ने घोषित किया 50-50 हजार का इनाम | CBI announced a reward of 50-50 thousand on five accused | Patrika News

पांच भगोड़े आरोपियों पर सीबीआइ ने घोषित किया 50-50 हजार का इनाम

locationकोलकाताPublished: Jan 29, 2022 12:18:28 am

Submitted by:

Rabindra Rai

सीबीआइ ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनसे संबंधित सूचना देने वालों को यह राशि दी जाएगी। केन्द्रीय जांच एजेंसी की अदालत से भगोड़े घोषित किए जा चुके इन पांच आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं।

पांच भगोड़े आरोपियों पर सीबीआइ ने घोषित किया 50-50 हजार का इनाम

पांच भगोड़े आरोपियों पर सीबीआइ ने घोषित किया 50-50 हजार का इनाम

भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड
कोलकाता. सीबीआइ ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनसे संबंधित सूचना देने वालों को यह राशि दी जाएगी। केन्द्रीय जांच एजेंसी की अदालत से भगोड़े घोषित किए जा चुके इन पांच आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं। वहीं चार जने पति पत्नी हैं।
चुनाव परिणाम के दिन ही अभिजीत सरकार की हत्या की गई थी। हत्या से पहले सरकार ने फेसबुक लाइव किया था। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीबीआइ की ओर से इनाम घोषित किए जाने का यह पहला मामला है। सीबीआइ अब तक हिंसा से जुड़े 50 मामले दायर कर चुकी है।

जांच में सहयोग नहीं फिर फरार
जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने जैसी कुल 14 गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दायर किया गया है। जांच में सहयोग नहीं करने और फरार होने की जानकारी अदालत में दी गई थी। जिसके बाद सियालदह की विशेष अदालत ने पांचों को 17 नवम्बर को भगोड़ा घोषित किया।

इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
इनामी आरोपियों के नाम अमित दास, टुम्पा दास, अरूप दास, संजय बारिक, पापिया बारिक हैं। इनमें अमित-टुम्पा व संजय- पापिया पति पत्नी हैं। पांचों शीतलातला लेन निवासी है। इनकी सूचना सीबीआइ की विशेष अपराध शाखा कोलकाता के मोबाइल नंबर 9433044837 और लैंडलाइन नंबर 033-23348713 पर दी जा सकती है।

बहुचर्चित है अभिजीत सरकार हत्याकांड
राज्य विधानसभा के दो मई 2021 के दिन आए चुनावी परिणाम के बाद भाजपा पदाधिकारी अभिजीत सरकार ने फेसबुक लाइव कर उनपर हुए हमले की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो