scriptपहाड़ से केन्द्रीय बल हटाए केन्द्र-घोष | Central force removed from the mountain | Patrika News

पहाड़ से केन्द्रीय बल हटाए केन्द्र-घोष

locationकोलकाताPublished: Oct 17, 2017 09:19:29 pm

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य का पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश

dilip ghosh

कोलकाता. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य का पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राजनीतिक लाभ के लिए केन्द्रीय बल का इस्तेमाल कर रहा है। पार्टी केन्द्र सरकार से मांग करती है कि वह पहाड़ पर तैनात सभी केन्द्रीय बल के जवानों को वापस बुला लें। ममता बनर्जी ने ही पहाड़ पर आग लगाई है।

इसे वही बुझाएं। वे कोलकाता के धर्मतल्ला स्थित वाई चैनल में केरल में भाजपा और आरएसएस के 15 कार्यकर्ताओं की हत्या करने के विरोध में आयोजित धरने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर पार्टी की सांसद रूपा गांगुली और प्रदेश महासचिव देवश्री चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। घोष ने कहा कि केन्द्रीय बल को सामने रख कर राज्य सरकार पहाड़ के लोगों पर अत्याचार कर रही है। वह पहाड़ पर अपनी साजिश को सफल बनाने के लिए केन्द्रीय बल का इस्तेमाल कर रही है। इससे लोगों में केन्द्र सरकार बदनाम हो रही है। हम राज्य सरकार की साजिश के लिए केन्द्रीय बल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।


उन्होंने कहा कि पहाड़ पर अधिकतर केन्द्रीय बल का इस्तेमाल विनय तमांग और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किया जाता है। अगर केन्द्रीय बल से ही राज्य चलेगा तो राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं लागू कर दिया जाए।

दार्जिलिंग में स्थिति सामान्य-डीजी

पुलिस अभियान के दौरान दार्जिलिंग के सब-इंसपेक्टर की मौत होने के बाद पहाड़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्त सोमवार की दोपहर दार्जिलिंग पहुंचे। वहां पहुंचते उन्होंने पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई और कहा कि दार्जिलिंग की स्थिति सामान्य हो गई है।

लोग बेफिक्र हो कर घर से बाहर निकल रहे हंै, दुकान-बाजार खुल रहे हैं। इससे पहले पुरकायस्त ने दार्जिलिंग के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ एएसजी सिद्धीनाथ गुप्ता, एडीजी जावेद शमीम,दार्जिलिंग पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी भी थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो