सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को भी सुरक्षा देने की दिशा में पहल की है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में राज्य के गृह विभाग से लॉकेट चटर्जी को सुरक्षा दिए जाने के बारे में रिपोर्ट मांगी। केन्द्र ने राज्य सरकार से पूछा है कि लॉकेट की सुरक्षा के बारे में राज्य सरकार ने क्या किया है।
बदले नहीं जाएंगे घोष
बदले नहीं जाएंगे घोष
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने दिलीप घोष की जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से इनकार किया है। पार्टी की केन्द्रीय इकाई ने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रिपोर्ट भेजी है।
इधर, अस्पताल में भर्ती प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अगले छह महीने तक सक्रिय राजनीति में लौटने में सक्षम नहीं होने की बात को अफवाह बताते हुए रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी लेने का फैसला किया है। वे डॉक्टरों से सलाह ले कर रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी ले कर घर चले जाएंगे।