scriptबच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ फंसा पिंजरे में | Child leprosy trapped cage | Patrika News
कोलकाता

बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ फंसा पिंजरे में

– लोगों ने ली राहत की सांस

कोलकाताDec 17, 2018 / 02:27 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ फंसा पिंजरे में

अलीपुरदुआर .अलीपुरदुआर के धूपचीपाड़ा चाय बागान में वन विभाग के लगाए पिंजरे में आखिरकार बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ फंस गया। इसके साथ ही वहां के लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की सुबह चाय बागान के 12 नम्बर सेक्शन में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस इलाके में गत कुछ दिनों से एक तेंदुए ने अपना आतंक फैला रखा था। गत बुधवार को तेंदुए ने पांच साल के बच्चे को दबोचकर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जिससे उसकी मौत हो गई। उस बच्चे का नाम यूएन नायक था। साथ ही कुछ लोगों को भी तेंदुए ने घायल किया था। तभी से स्थानीय लोगों में भय था। लोग बड़ी ही सावधानीपूर्वक रास्ते में निकल रहे थे। यहां तक कि बच्चों को घर से बाहर निकलने भी नहीं दे रहे थे। न ही कोई बाहर खेलता हुआ नजर आ रहा था। इसके बाद ही वन विभाग की ओर से एक पिंजरा लगाया गया था। रविवार की सुबह वन विभाग को सफलता मिली और तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तेंदुए के स्वास्थ की जांच के बाद उसको जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने बताया कि इसी तेंदुए ने बच्चे को मारा है यह कहना मुश्किल है।

Home / Kolkata / बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ फंसा पिंजरे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो