scriptगोरा बेटा देख पत्नी के चरित्र पर किया संदेह,की जिगर के टुकड़े की हत्या | Child Murder | Patrika News

गोरा बेटा देख पत्नी के चरित्र पर किया संदेह,की जिगर के टुकड़े की हत्या

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2017 10:19:16 pm

पत्नी का पराये पुरुष से अवैध संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने ढाई माह के अपने बच्चे की हत्या कर दी

Child Murder

कोलकाता. पत्नी का पराये पुरुष से अवैध संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने ढाई माह के अपने बच्चे की हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण यह था कि उसका और उसकी पत्नी दोनों का रंग सांवला है। बच्चा गोरा पैदा हुआ था। बेटे का रंग गोरा देख उसके दिमाग में यह संदेह बैठ गया था कि उसकी पत्नी का किसी पुरुष के साथ अवैध संबंध है।

बच्चा उसका ही है। यह सनसनीखेज घटना दक्षिण २४ परगना जिले के बजबज थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम शेख नाजीर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बच्चा पैदा होने के बाद से ही नाजीर और उसकी पत्नी साइमा बीबी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात दोनों में जोरदार झगड़ा हुआ।

झगड़े में नाजीर ने बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी। सोमवार सुबह जब वह नींद से जगी तो देखा कि बच्चा मृत पड़ा हुआ है। जीगर को मृत देख साइमा चीख-चीख कर रोने लगी। उसका रोना सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। फिर उसने पति की करतूत के बारे में बताया।

पूरी घटना सुन लोग भडक़ उठे और नाजीर को बेरहमी से मारे-पीटे। हालांकि नाजीर के परिजनों का कहना है कि ठंड लगने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मासूम बच्चे की मौत कैसे हुई है। समाचार लिखे जाने तक साइमा की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

तालाब से मिला लापता व्यक्ति का शव
उत्तर चौबीस परगना के अशोक नगर थाना इलाके में काँकपुल कल्पतरू इलाके में स्थित एक तालाब से एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। उसका नाम विश्वजीत पाल (३३) है। वह पिछले शुक्रवार से लापता था। अशोकनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विश्वजीत पाल के घरवालों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की शाम को काम से लौटने के बाद तालाब में दोस्तों के साथ मछली पकडऩे गया था। उसके सभी दोस्त अपने घर चले गए, लेकिन वह नहीं लौटा। तब उसके घरवालों ने खोजना शुरू कर दिया।


वह कहीं नहीं मिला। बाद में तालाब में जाल फेंक कर भी तलाशी ली गई। पर वह जाल में नहीं फंसा। रविवार की रात को उसके दोस्त वापस तालाब के पास गए तो विश्वजीत के शव को पानी के ऊपर तैरते देखे। अशोकनगर थाने की पुलिस को फौरन सूचना दी गई। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो