scriptमदद के नाम पर अस्पताल से बच्चे की चोरी | Child stolen from hospital in the name of help | Patrika News
कोलकाता

मदद के नाम पर अस्पताल से बच्चे की चोरी

– सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी की पहचान

कोलकाताJan 20, 2020 / 03:19 pm

Vanita Jharkhandi

मदद के नाम पर अस्पताल से बच्चे की चोरी

मदद के नाम पर अस्पताल से बच्चे की चोरी

 

 

बर्दवान . बर्दवान के एक अस्पताल से रविवार को एक महिला ने मदद के बहाने से नवजात को लेकर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान की गई है। इस घटना से अस्पताल में खलबली मच गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी मरीजों ने सवाल खड़ा किया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व बर्दवान जिले के रायना सिपटा उत्तरपाड़ा के रहने वाले संदीप व रीमा मल्लिक के नवजात को धोखे से एक महिला ले भागी। शुक्रवार को रीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार को प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल की ओर से प्रसूता को घर ले जाने के लिए गाड़ी भी दी गई। रिया बंद्योपाध्याय नामक महिला ने उनसे कहा कि बेटी के जन्म होने पर मां को छह हजार रुपए दिए जाते हैं। यह कहकर महिला रीमा को लेकर गई। इसके बाद बच्चे को रिया लेकर चली गई। काफी इंतजार करने के बाद भी रिया नहीं लौटी। इसके बाद महिला ने सभी को इसकी जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारी अमिताभ साहा ने बताया कि सीसीटीवी में एक महिला को बच्ची को ले जाते देखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो