scriptसिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर | City of Joy now a retired people's city | Patrika News

सिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर

locationकोलकाताPublished: Jun 25, 2022 12:12:49 am

Submitted by:

Rabindra Rai

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि सिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर बनता जा रहा है। अब महानगर में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। कोलकाता में शुरू ऑडिट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सब कुछ सेवानिवृत्ति के कगार पर है

सिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर

सिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर

बंगाल में नहीं हो रहा विकास: राज्यपाल
सभी संसाधन और संभावनाएं हैं मौजूद
कोलकाता. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि सिटी ऑफ ज्वॉय अब सेवानिवृत्त लोगों का शहर बनता जा रहा है। अब महानगर में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। कोलकाता में शुरू ऑडिट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सब कुछ सेवानिवृत्ति के कगार पर है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। प्रतिभा का पलायन हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है।
राज्यपाल ने एक बार फिर राज्य में माफिया राज कायम होने का दावा किया। उन्होंने राज्य सरकार पर राज्य का विकास नहीं करने का आरोप भी लगाया। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के आरोप को खारिज कर दिया और उन पर बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2018 से बंगाल के कोने-कोने में हर क्षेत्र में सिंडिकेट और माफिया सक्रिय है। यह मेरा बयान नहीं है, बल्कि यह कलकत्ता हाइकोर्ट ने कहा है। उन्होंने कहा कि सभी संसाधन और संभावनाएं होने के वाबजूद बंगाल का विकास नहीं किया गया।

जीडीपी में बंगाल का योगदान नहीं
धनखड़ ने कहा कि पहले देश के जीडीपी में बंगाल का योगदान होता था, लेकिन अब नहीं है। जीएसडीपी में सुधार के लिए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाता है। पहले बंगाल संस्कृति से लेकर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र में आगे था। अब इतना पिछड़ गया कि इसकी पीठ दीवार में सट गई है और कानून- व्यवस्था बुरी तरह से लडख़ड़ा गई है।

सीएजी से ऑडिट नहीं
राज्यपाल ने कहा कि राज्य के आय-व्यय का सीएजी से ऑडिट नहीं करवाया जाता। सीएजी ऑडिट करता तो लागत और खर्च की तस्वीर साफ हो जाती है। जीटीए के आय-व्यय का भी लंबे समय तक ऑडिट नहीं किया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार पनप रहा है।

अस्थिर करने की कोशिश: रॉय
तृणमूल के प्रवक्ता और सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय ने कहा कि राज्यपाल का बयान बंगाल की जनता का अपमान है। राज्य की जनता ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाया है और राज्यपाल ममता सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वे बंगाल में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

फिरहाद का कटाक्ष
राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने राज्यपाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव के दौरान हिंसा पर राज्यपाल ने एक शब्द नहीं बोला। नूपुर शर्मा ने एक धर्म का अपमान किया। लेकिन राज्यपाल ने उस पर भी टिप्पणी नहीं की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो