कोलकाता

सिविक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोप तृणमूल उपप्रधान पर

सिविक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोप तृणमूल उपप्रधान पर

कोलकाताSep 23, 2019 / 11:28 pm

Nirmal Mishra

सिविक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोप तृणमूल उपप्रधान पर

सिविक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोप तृणमूल उपप्रधान पर
हावड़ा
तृणमूल ग्राम पंचायत के उप प्रधान व उनके सहयोगियों पर एक सिविक पुलिसकर्मी पर हमले का आरोप सामने आया है। घटना जगतबल्लभपुर थाना इलाके के पातियाल ग्राम में रविवार की रात की है। घायल का नाम सुशोभन है। हमलावर तृणमूल उपप्रधान का नाम बेचाराम बसु है।
बताया जाता है कि पातियाल ग्राम पंचायत उप प्रधान बेचाराम बसु अपने समर्थकों के साथ कुछ युवकों के साथ मार पीट कर रहे थे। जिसे देख सुशोभन वहां पहुंचा। उसने पहले मारपीट करने से मना किया। लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं मानी। उसने मोबाइल से जगतबल्लभपुर थाने में सूचना दी। उसे एेसा करते देख तृणमूल नेता व आरोपी व उसके समर्थक आग बबूला हो गए। सिविक पुलिस की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी ने सिविक पुलिस पर ही उल्टा मारने पीटने का आरोप लगाया। पुलिस पूरे मामले की छान बीन कर रही। थाने में हमलवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल सिविक पुलिस को सोमवार को हावड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Kolkata / सिविक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोप तृणमूल उपप्रधान पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.