scriptअंधविश्वास : वैक्सीन के बाद चुंबकीय शक्ति का दावा, डॉक्टरों ने कहा भ्रम | Claim of magnetic power after vaccine, doctors said confusion | Patrika News

अंधविश्वास : वैक्सीन के बाद चुंबकीय शक्ति का दावा, डॉक्टरों ने कहा भ्रम

locationकोलकाताPublished: Jun 15, 2021 12:06:37 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

दोनों डोज ले चुका है व्यक्ति
 

चुंबकीय शक्ति का दावा

चुंबकीय शक्ति का दावा

हुगली . एक तरफ विज्ञान कहां से कहां चला गया, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अभी भी अंधविश्वास में जी रहे हैं। ऐसी ही अंधविश्वास की एक खबर हुगली जिले में सामने आई है। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके शरीर में चुंबकीय शक्ति उत्पन्न हो गई है। उसके शरीर में सिक्के, चम्मच, चिमटे वगैरह चिपकने लगे हैं।
उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के कोननगर के जस्टिक एम.एन. बोस लेन इलाके के स्थानीय निवासी पेशे से व्यवसायी गौतम कुमार के इस दावे की खबर फैलने के बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
हालांकि डॉक्टर इसे भ्रम बता रहे हैं। जनरल फिजिशियन डॉक्टर एच.एल. चौधरी ने कहा कि ऐसा संभव नहीं। कोविड-19 वैक्सीन से चुंबकीय शक्ति शरीर में आना यह मात्र एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं। कभी-कभी शरीर में अधिक चिपचिपापन या फिर वायुमंडल में आद्रता के अधिक होने से ऐसा होता है।
इससे पहले सिलीगुड़ी, बशीरहाट और आसनसोल के तीन लोगों ने कोरोना के वैक्सीन लेने के बाद शरीर में सिक्के और लोहे के सामान चिपकने का दावा किया था। उससे पहले मुंबई में एक व्यक्ति ने ऐसा दावा किया था, जिसे मेडिकल साइंस ने खारिज कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो